मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है. साझा मामलों और कार्यक्षेत्र में गति आएगी, जिससे लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. आपमें नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी. प्रबंधन के कार्य कुशलतापूर्वक सधेंगे. निजी और पेशेवर मामलों में स्पष्टता आएगी, जो आपके आत्मविश्वास को चरम पर रखेगी. रिश्तों में प्रतिस्पर्धा का भाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सामंजस्य बनाए रखेंगे. करीबियों के साथ भावनात्मक संवाद आपके संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगा.
शुभ अंक: 2, 7, 8, 9
शुभ रंग: गहरा भूरा
आज का उपाय: संकटमोचक हनुमानजी की पूजा और वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें.
वृष (Taurus)
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन धैर्य और अनुशासन की परीक्षा का है. सेवा कार्यों में आपकी सहजता बनी रहेगी, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी. पेशेवर अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतरता की आवश्यकता है. बजट के अनुसार चलना आपके भविष्य के लिए हितकर रहेगा. निवेश करते समय सावधानी बरतें. भावनाओं के बजाय तर्क पर भरोसा करें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें.
शुभ अंक: 2, 6, 7, 8
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: हनुमानजी की आराधना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें और नियमों का पालन करना न भूलें.
मिथुन (Gemini)
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आनंद और सामाजिक मेलजोल का है. मित्रों का सहयोग आपको उत्साह से भर देगा. यदि पिछले कुछ दिनों से किसी के साथ मनमुटाव चल रहा था, तो आज उसे दूर करने का उत्तम समय है. परिवार में सुख-सौख्य का वातावरण रहेगा. बौद्धिक कार्यों में तेजी आएगी और आपकी रचनात्मकता को सराहा जाएगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और मन के मामले सुखद बने रहेंगे. आर्थिक लाभ के भी योग प्रबल हैं.
शुभ अंक: 2, 5, 7, 8
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और शनि संबंधित वस्तुओं का दान करें. लोगों के साथ सहयोग बनाए रखें.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज अपने व्यवहार में विनम्रता और विवेक लाने की आवश्यकता है. घर-परिवार के मामलों में रुचि बढ़ेगी और परिजनों से आपसी सुलह-सलाह का अवसर मिलेगा. भावावेश में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है. सुनी-सुनाई बातों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें. अपने बड़ों का सानिध्य लें, उनकी सलाह आपको सही राह दिखाएगी. धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी है.
शुभ अंक: 2, 7, 8
शुभ रंग: वाटर ब्लू
आज का उपाय: हनुमानजी की उपासना करें. तिल और तिलहन का दान करें और सामंजस्य से कार्य करें.
सिंह (Leo)
आज का दिन सिंह राशि के लिए करियर और कारोबार में तेजी लाने का है. आप अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. सामाजिक दायरे का विस्तार होगा, जिससे नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है. आलस्य को त्यागें और सक्रिय रहें. व्यावसायिक विषयों में रुचि बढ़ेगी और आप सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे. बंधुत्व और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा, जिससे वातावरण अनुकूल रहेगा.
शुभ अंक: 1, 2, 4, 7
शुभ रंग: बैंगनी
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और सहज संवाद का मार्ग अपनाएं.
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभता और परिवार में भरोसे का प्रतीक है. विभिन्न मोर्चों पर आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. घर में किसी भव्य आयोजन की संभावना है, जहाँ परिजनों और अतिथियों से भेंट होगी. वादा निभाने से आपकी साख बढ़ेगी. चहुंओर समर्थन मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा. आपसी संकोच दूर होगा और संबंधों में मिठास आएगी. सभी के साथ मिलकर चलने की आपकी प्रवृत्ति आपको विजेता बनाएगी.
शुभ अंक: 2, 5, 7, 8
शुभ रंग: समुद्री
आज का उपाय: हनुमानजी की वंदना करें और साज-सज्जा व स्वच्छता पर ध्यान दें.
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए नवाचार और कलात्मकता आज के दिन के मुख्य बिंदु हैं. नए लोगों से मेल-मुलाकात में आप सहज महसूस करेंगे. अपनी सृजनात्मकता के दम पर आप प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. साझा कार्यों में सफलता मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार की संभावनाएं हैं. करीबियों के साथ खुशियां साझा करने से मानसिक तनाव दूर होगा. अपनी नीति और नियमों पर अडिग रहें, इससे आपको आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 2, 6, 7, 8
शुभ रंग: स्फटिक के समान
आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें. सकारात्मक सोच और अनूठी कार्यशैली से आगे बढ़ें.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है. किसी भी तरह की ठगी या दिखावे के बहकावे में न आएं. बजट का सख्ती से पालन करें और लिखा-पढ़ी के मामलों में पूरी सावधानी बरतें. कार्य विस्तार की गतिविधियों पर ध्यान दें और समकक्षों का सहयोग लें. जल्दबाजी के बजाय सूझबूझ का परिचय दें. रिश्तों को संवारने के लिए पर्याप्त समय निकालें और अहंकार से बचें.
शुभ अंक: 7, 8, 9
शुभ रंग: गेंहुंआ
आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और सहकारिता (Teamwork) पर जोर दें.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है. प्रतिस्पर्धी दौर में आप अपनी मेहनत से आगे रहेंगे. धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं और नई योजनाओं को गति मिलेगी. घर में आनंद का माहौल बना रहेगा. व्यवसायिक मामले बेहतर रहेंगे और मित्र सहायक सिद्ध होंगे. अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें, क्योंकि सफलता आपके काफी करीब है. आय के नए स्रोत भी सृजित हो सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 3, 7, 8
शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और निरंतर प्रतिस्पर्धा बनाए रखें.
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को सरकारी योजनाओं और प्रबंधकीय कार्यों में लाभ मिलेगा. आपका पेशावर संतुलन आपको अधिकारियों के बीच सम्मानित करेगा. पैतृक मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं. अपने अनुभव का उपयोग करें और सभी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे. आज का दिन पेशेवर मोर्चे पर एक स्थिर दिन साबित होगा.
शुभ अंक: 2, 7, 8, 9
शुभ रंग: गहरा नीला
आज का उपाय: हनुमानजी की उपासना करें और न्याय का पालन करें.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्य पूरी तरह साथ दे रहा है. आर्थिक मजबूती से महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास सफल होगा. जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ आज आप धार्मिक या मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं. शिक्षा और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. मित्रों का साथ आपको चहुंओर सुखद परिणाम दिलाएगा. नई शुरुआत करने के लिए यह एक उत्तम समय है.
शुभ अंक: 2, 7, 8, 9
शुभ रंग: नीलम समान
आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें और जरूरतमंदों को तिल-तिलहन का दान करें.
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता का है. किसी भी कार्य में उतावली न दिखाएं और विवेक का प्रयोग करें. 'स्मार्ट डिले' की नीति अपनाना आज फायदेमंद हो सकता है. जोखिम भरे कार्यों से बचें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. लोभ-प्रलोभन में न फंसें. दूसरों की सलाह लें, लेकिन अंतिम निर्णय लेने से पहले स्वयं विचार-विमर्श जरूर करें. मिश्रित स्थितियों के बीच संयम बनाए रखना ही समझदारी है.
शुभ अंक: 2, 3, 7, 8
शुभ रंग: पेल कलर
आज का उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं.
अरुणेश कुमार शर्मा