Aaj ka Rashifal 4 अक्टूबर 2026: कर्क राशि वाले उधार लेन-देन से बचें, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 4 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: कर्क राशि में आज धन लाभ का योग है. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. उधार लेनदेन से बचें. हर काम सोच समझ कर करें. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में लाभ का योग है.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष
वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. इमोशनल हो कर फैसला करने से बचें. मन की टेंशन दूर होगी. लंबी दूरी की यात्रा ना करें. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में लाभ होगा.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग - मरून
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं

वृष
भाग्य का साथ मिलेगा. अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी. जीवन में सुख बढ़ेगा. कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी. जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें. व्यापार में और ध्यान देना होगा.

Advertisement

जरूरी टिप-गुस्से से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

मिथुन
आपके खर्चे बढ़ेंगे. लोगों से उलझने से बचें. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है. सेहत पर ध्यान दें. व्यापार में नकुसान हो सकता है.

जरूरी टिप- जल्दाबाजी से बचें
शुभ रंग- हल्का लाल
उपाय-किसी गरीब को भोजन दान करें

कर्क
धन लाभ का योग है. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. उधार लेनदेन से बचें. हर काम सोच समझ कर करें. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में लाभ का योग है.

जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय-नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें

सिंह
आपके खर्चे बढ़ेंगे. किसी से मतभेद हो सकता है. परिवार को और वक्त दें. क्रोध की वजह से काम बिगड़ सकता है. सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

Advertisement

जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- औरंज
उपाय-किसी गरीब को गुड़ दान करें

कन्या
धन की स्थिति में सुधार होगा. प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी. रिश्तेदारों से संबंध सुधरेगा. मान-सम्मान मिलेगा. अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें. व्यापार में स्थिति मजबूत होगी.
 
जरूरी टिप-क्रोध  से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय-किसी गरीब को भोजन दान करें

तुला
नई योजना बनाने का समय है. मन उत्साहित रहेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. नई योजना बनने का समय है. लाभ में वृद्धि होगी. व्यापार से जुड़े फैसले करने का समय है.

जरूरी टिप- अहंकार से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें

वृश्चिक
भाग्य का साथ मिलेगा. धन लाभ के रास्ते बनेंगे. कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी. किसी बात को लेकर अड़े ना रहें. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. व्यापार में निवेश की स्थिति बनेगी.

जरूरी टिप- नेगेविट विचारों से बचें
शुभ रंग- हल्का पीला
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

धनु
हर काम सावधानी से करें. मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. धन संबंधी फैसला सोच समझ कर करें. कुछ नया करने की योजना बनेगी. विदेश से संबंधित कार्य सफल होंगे. व्यापार में लाभ का योग.

जरूरी टिप- वाणी पर नियंत्रण रखें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- चींटियों को गुड़ और आटा मिला कर खिलाएं

Advertisement

मकर
परिवार से सपोर्ट मिलेगा. अपने खर्चों को कंट्रोल करें. जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी. विदेश से संबंधित काम में लाभ होगा. सेहत का ख्याल रखना होगा. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.

जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- सी ग्रीन
उपाय-किसी गरीब को फल दान करें

कुंभ
उधार लेनदेन से बचें. सेहत के मामले में ध्यान दें. जल्दबाजी में फैसला ना करें. करियर के मामले में सोच समझ कर निर्णय लें. अपने मन की बात सबसे ना कहें. व्यापार में हानि हो सकती है

जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- नीला
उपाय-किसी गरीब को भोजन कराएं

मीन
पूरी योजना से काम करने का दिन है. किसी काम में व्यस्त रहेंगे. तरक्की के लिए मेहनत बढ़ाना होगा. संतान से सुख मिलेगा. किसी विवाद को बढ़ावा ना दें. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.

जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं

आज का उपाय
यदि सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है तो रविवार के दिन व्रत रखें. भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. ऊं घृणि सूर्या नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी गरीब को गुड़ का दान करें. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. सरकारी नौकरी की प्राप्ति की प्रार्थना करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »