'तो बंगाल में भी होगी कथा...' बाबा बागेश्वर का ये वीडियो क्यों हो रहा वायरल?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, कुछ समय पहले उन्हें बंगाल में कथा करने की परमिशन नहीं मिली थी. तब उन्होंने बयानों से ममता सरकार को घेरा था.

Advertisement
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बाबा बागेश्वर को राज्य में कथा करने की परमिशन नहीं दी थी. (Photo: ITG) पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बाबा बागेश्वर को राज्य में कथा करने की परमिशन नहीं दी थी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है. बीजेपी 294 में से 207 सीटें जीतकर सरकार बनाने की तैयारी में है. बीजेपी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से सनातन धर्म के कथावाचक और धर्मगुरुओं में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के प्रमुख पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बाबा बागेश्वर को राज्य में कथा करने की परमिशन नहीं दी थी. तब बाबा बागेश्वर ने खुले मंच पर उन्हें चुनौती दे दी थी.

Advertisement

बाबा बागेश्वर ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा था, 'हमें कथा के लिए पश्चिम बंगाल जाना था. लेकिन दीदी ने मना कर दिया. परमिशन ही कैंसल हो गई. एक जगह परमिशन नहीं दी और जहां दी वहां पानी भर गया. तब किसी ने पूछा कि अब क्या कहोगे. हमने कहा- कहना क्या है! थैंक्यू बोल देना. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम अपना काम छोड़ देंगे.'

बाबा बागेश्वर ने आगे कहा, 'जब तक दीदी हैं, तब तक नहीं जाएंगे. जिस दिन दादा आएंगे, तब जाएंगे.' यह कहकर धीरेंद्र शास्त्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा किया था. बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री खुद को हनुमान जी का सेवक मानते हैं और वह देश-विदेश में जाकर कथा सुनाते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में एक भव्य कथा पंडाल का आयोजन किया था. अप्रैल के महीने में धीरेंद्र शास्त्री कथावाचन के लिए ऑस्ट्रेलिया भी गए थे. वहां उन्होंने कैनबरा, पर्थ और सिडनी में तीन अलग-अलग जगहों पर कथा पंडाल का आयोजन किया था.

Advertisement

हिंदू राष्ट्र पर बाबा बागेश्वर का जोर
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में बाबा बागेश्वर ने कहा था कि भारत में 80 फीसदी से ज्यादा हिंदू लोग रहते हैं तो यह हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और हिंदू राष्ट्र बनाकर ही रहेंगे. इस दौरान उन्होंने पाठ्य पुस्तकों में अकबर को महान बताने पर भी आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि महाराणा प्रताप ही वास्तव में महान थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement