अक्टूबर माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 18 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक रहने वाला है. यह सप्ताह शारदीय नवरात्र के साथ-साथ चलेगा. ग्रहों की चाल की बात करें तो इस सप्ताह कर्क राशि में दो ग्रह बैठे हैं- मंगल और बृहस्पति. सिंह राशि में केतु विराजमान है. कन्या राशि में सूर्य-चंद्रमा और तुला राशि में शुक्र-बुध बैठे हैं. वहीं कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि बैठे हैं. इस नए सप्ताह में शारदीय नवरात्र भी रहने वाले हैं. आइए जानके हैं कि ये नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह घर-परिवार की परेशानियों को दूर करने और रुके हुए काम पूरे करने के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलने से काम आसान होंगे. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो मंगलवार या बृहस्पतिवार का दिन चुन सकते हैं.
सावधानी: गुस्से और चिड़चिड़ेपन से बचें. विद्यार्थियों को धैर्य के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.
शुभ रंग: भूरा
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की आरती करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. मानसिक तनाव कम होने के संकेत हैं. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकता है. कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना हो तो शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा.
सावधानी: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. लोन लेकर कोई नया काम शुरू करने से बचें.
शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव के मंदिर जाकर जल से अभिषेक करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा.
सावधानी: किसी से ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना आगे चलकर मुश्किल हो जाए. उधार लेने और देने से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर लेकर आ सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और प्रोफेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है. महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार या बृहस्पतिवार को ले सकते हैं.
सावधानी: मन में नकारात्मक विचार न बढ़ने दें. काम करते समय गुस्से और आक्रामकता से बचें. व्यवस्थित दिनचर्या सफलता में मदद करेगी.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ और पारिवारिक परेशानियों से राहत दिलाने वाला हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के अवसर मिल सकते हैं. करियर या कारोबार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें. महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मंगलवार और बुधवार अनुकूल रहेंगे.
सावधानी: किसी को पैसा उधार देने से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक व्यस्त रहना पड़ सकता है. काम में आ रही अड़चनों को धैर्य से दूर करने की जरूरत होगी. प्रोफेशन के क्षेत्र में अधिक समय और मेहनत लगाने से स्थितियों में सुधार हो सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय बुधवार या बृहस्पतिवार को ले सकते हैं.
सावधानी: किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. उधार लेकर ज्यादा खर्च करने से बचें और अपने बजट को नियंत्रण में रखें.
शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने से तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और अच्छे अंक प्राप्त करने का समय है. महत्वपूर्ण निर्णय बुधवार या शुक्रवार को ले सकते हैं.
सावधानी: अहंकार से बचें और बातचीत में कटु शब्दों का इस्तेमाल न करें. नई चीजें सीखने के लिए समय का सदुपयोग करें.
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं. घर-परिवार का सहयोग मिलेगा और मानसिक तनाव में कमी आ सकती है. हालांकि, प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने के लिए अभी इंतजार करना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने चाहिए. महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मंगलवार और बृहस्पतिवार अनुकूल रहेंगे.
सावधानी: गुस्से पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें.
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिक समय और मेहनत लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा या टूर पर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए मेहनत जारी रखनी चाहिए. महत्वपूर्ण निर्णय बृहस्पतिवार को ले सकते हैं.
सावधानी: स्वास्थ्य की अनदेखी न करें. यदि कोई दवा ले रहे हैं तो उसे समय पर लेते रहें और नकारात्मक विचारों से बचें.
शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्साह के साथ काम करने और रुके हुए कार्य पूरे करने का अवसर दे सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो परिवार के लोगों से सलाह जरूर करें. किसी बड़े निर्णय के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है.
सावधानी: स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें. आलस्य के कारण किसी जरूरी काम को टालने से बचें.
शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. धन लाभ के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है. आय बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने का समय है. महत्वपूर्ण निर्णय बृहस्पतिवार या शुक्रवार को ले सकते हैं.
सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. सतर्कता बरतने से संभावित नुकसान से बच सकते हैं.
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मान-सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. घर-परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल रह सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बृहस्पतिवार का दिन चुन सकते हैं.
सावधानी: मन में नकारात्मक विचार न बढ़ने दें. गुस्से से बचें और पढ़ाई में आलस्य को हावी न होने दें.
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की आरती करें.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी