कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का दावा है कि तीनों को हिरासत में लेकर अज्ञात जगहों पर रखा गया है. सीजेपी के मुताबिक, उनके परिवारों को न तो हिरासत की जानकारी दी गई और न ही ठिकाने का पता है. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों को वकील से संपर्क करने की अनुमति नहीं मिल रही. इसी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सीजेपी ने पूछा कि आपातकाल घोषित ही क्यों नहीं कर दिया जाता.