Vrat Tyohar April 2026: हनुमान जयंती से अक्षय तृतीया तक, अप्रैल में आएंगे ये बड़े व्रत-त्योहार

Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल के महीने में हनुमान जयंती, सीता नवमी और अक्षय तृतीया जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं. साथ ही, अप्रैल में कई बड़े ग्रहों की चाल भी बदलने वाली है.

Advertisement
अप्रैल में हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. (Photo: ITG) अप्रैल में हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल का महीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से बड़ा खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़े पर्व आने वाले हैं. अप्रैल में हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. सीता नवमी और मोहिनी एकादशी जैसे प्रमुख त्योहार भी इस महीने ही दस्तक देंगे. नृसिंह और बगलामुखी जयंती का त्योहार भी इसी महीने मनाया जाएगा. इसके अलावा अप्रैल में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने वाला है. आइए इस महीने आने वाले व्रत-त्योहार की सूची और ग्रहों के राशि परिवर्तन पर एक नजर डालते हैं.

Advertisement

व्रत-त्योहारों की तिथि
गुरुवार, 2 अप्रैल    हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार, 3 अप्रैल- वैशाख माह का आरंभ
रविवार, 5 अप्रैल- विकट संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार, 9 अप्रैल- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
शुक्रवार, 10 अप्रैल- कालाष्टमी
सोमवार, 13 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
मंगलवार, 14 अप्रैल- मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी 
बुधवार, 15 अप्रैल- कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
शुक्रवार, 17 अप्रैल- वैशाख अमावस्या
शनिवार, 18 अप्रैल- पराशर ऋषि जयंती,
रविवार, 19 अप्रैल- अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
सोमवार, 20 अप्रैल- मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
मंगलवार, 21 अप्रैल- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
बुधवार, 22 अप्रैल- रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
गुरुवार, 23 अप्रैल- गंगा सप्तमी
शुक्रवार, 24 अप्रैल- बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
शनिवार, 25 अप्रैल- सीता नवमी
सोमवार, 27 अप्रैल- मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
मंगलवार, 28 अप्रैल- प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
गुरुवार, 30 अप्रैल- नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

Advertisement

अप्रैल माह के ग्रह गोचर 
2 अप्रैल- मंगल का मीन राशि में गोचर
11 अप्रैल- बुध का मीन राशि में गोचर
14 अप्रैल- सूर्य का मेष राशि में गोचर
19 अप्रैल- वृषभ राशि में गोचर
12 अप्रैल- मीन राशि में शनि उदयवान
30 अप्रैल- बुध का मेष राशि में गोचर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »