क्या आप जानते हैं कि रसोई में रखी मिक्सर ग्राइंडर और वॉशिंग एरिया में रखी वॉशिंग मशीन भी आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकती है. अन्य उपकरणों के बजाए यह दो उपकरण घर में किस दिशा में रखे हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि यह दोनों मंथन (चर्निंग) वाले उपकरण हैं. यदि यह दोनों उपकरण घर में सही दिशा में व्यवस्थित तरीके से रखे हैं तो बहुत लाभकारी हो सकते हैं. वहीं गलत दिशा में रखे होने से आपके जीवन से खुशियां, धन, संबंध, सहयोग और कार्यक्षेत्र में दिक्कत का कारण बन सकते हैं.
किस दिशा में रखना लाभकारी?
मिक्सर ग्राइंडर और वॉशिंग मशीन के लिए सबसे बेहतर और उपयोगी स्थान आपके घर में पूर्व दिशा के थोड़ा आगे ईस्ट-साउथ-ईस्ट (पूर्व-दक्षिण-पूर्व) का स्थान है. यदि आपकी रसोई अग्नि कोण दिशा में है तो आप अपने मिक्सर ग्राइंडर को इस दिशा में आसानी से रख सकते हैं. क्योंकि यह दिशा अग्नि कोण प्रारंभ होने से पहले की दिशा है. ईस्ट-साउथ-ईस्ट दिशा टॉयलेट के लिए भी उपयुक्त है. इसलिए यदि इस दिशा में टॉयलेट है तो वॉशिंग मशीन को इस दिशा में रखा जा सकता है.
लेकिन मिक्सर ग्राइंडर और वॉशिंग मसीन के रंग का भी खयाल रखना होगा. यहां लाल, काला, नीला, पीला रंग का मिक्सर ग्राइंडर या वॉशिंग मशीन न रखें. हरा और ऑफ व्हाइट रंग अच्छा है इस दिशा में. इस दिशा में वॉशिंग मशीन का होना भी आपके विचारों में मंथन के लिए अच्छा है.
दूसरी दिशा है साउथ-साउथ-वेस्ट (दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम) दिशा, जहां मिक्सर ग्राइंडर और वॉशिंग मशीन को रखा जा सकता है. यह दिशा दक्षिण दिशा से थोड़ा सा आगे वाले स्थान पर आती है. यानी यहां भी यदि आपकी रसोई अग्नि कोण में हो तो आप आपने मिक्सर ग्राइंडर को रख सकते हैं. टॉयलेट के लिए भी यह दिशा उपयुक्त होने से यहां वॉशिंग मसीन को रखा जा सकता है. लेकिन यहां भी रंगों का खयाल रखना होगा. इस दिशा में लाल, पीला और ऑफ व्हाइट रंग आप प्रयोग कर सकते हैं.
तीसरी दिशा है वेस्ट-नार्थ-वेस्ट (पश्चिम-उत्तर-पश्चिम) दिशा जहां वॉशिंग मशीन और मिक्सर ग्राइंडर को रखना उपयुक्त है. पश्चिम दिशा से थोड़ा से आगे स्थान पर आती है यह दिशा. पश्चिम दिशा में रसोई का होना वास्तु के अनुसार अच्छा है. यदि आपकी रसोई पश्चिम दिशा में तो भी आप इस दिशा का चुनाव मिक्सर ग्राइंडर के लिए कर सकते हैं.
यह दिशा भी टॉयलेट के लिए उपयुक्त है. इसलिए इस दिशा में टॉयलेट होने पर वॉशिंग मशीन को रखा जा सकता है. यहां रंग के मामले में पीला, काला, नीला, ऑफ व्हाइट रंग का होना अच्छा है. इसलिए यदि आप इस दिशा में वॉशिंग मशीन या मिक्सर ग्राइंडर रख रहे हैं तो न रंगों का ही चुनाव करें. लाल, नारगीं, गुलाबी, हरा रंग इस दिशा में दिक्कत कर सकते है.
अंशु पारीक