Trigrahi Yog 2026: आज का दिन ज्योतिष के हिसाब से काफी खास है. आज कर्क राशि में तीन ग्रहों का एक साथ आना कई शुभ योगों का निर्माण कर रहा है, जिसका असर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. इस दौरान चंद्रमा और शुक्र की युति से कलात्मक योग बन रहा है, वहीं गुरु और चंद्र की स्थिति गजकेसरी योग बना रही है. इसके अलावा शुक्र और गुरु के मिलन से गजलक्ष्मी राजयोग भी बन रहा है. इन सभी योगों का संयुक्त प्रभाव कुछ लोगों की किस्मत बदल सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय कई अच्छे मौके लेकर आ सकता है. घर या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है. पुराना कर्ज खत्म होने के संकेत हैं और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. नौकरी में आपकी पकड़ मजबूत होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग किसी सौभाग्य से कम नहीं है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं और कोई बड़ी डील भी हाथ लग सकती है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह उनकी ही राशि में बन रहा है. मान-सम्मान बढ़ेगा. नए अवसर मिल सकते हैं. अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आय बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है. आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. साथ ही कोई पुरानी इच्छा भी इस दौरान पूरी हो सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्य इस समय उनका पूरा साथ देगा. जिस काम को आप शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे आसार हैं. विदेश से जुड़े कामों में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है.
aajtak.in