Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति को बहुत खास माना जाता है. जब तीन ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उनकी युति से त्रिग्रही योग बनता है. पंचांग के अनुसार, 3 नवंबर को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पहले से गुरु और केतु मौजूद हैं. ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का शुभ प्रभाव 4 राशियों पर देखने को मिल सकता है. इन राशियों के जातकों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में फायदा होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों के लिए त्रिग्रही योग लकी साबित होगा. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पुराने निवेश से भी लाभ होने के योग हैं. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी और व्यापार में किए गए कामों का अच्छा फल मिलेगा. किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इस दौरान धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. काम करने की क्षमता बेहतर होगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी करने वालों को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है. आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं. पहले से चल रहे कामों में भी फायदा होने की उम्मीद है. व्यापार करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वालों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे. पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस दौरान आप सही फैसले ले पाएंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ साबित होगा. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. किस्मत का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा. इस दौरान नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है. व्यापार में भी फायदा होने के योग हैं. इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है. यात्रा सफल रहने की उम्मीद है.
aajtak.in