मां हिंदू, पिता ईसाई... किस धर्म को मानते हैं थलपति विजय? बन सकते हैं तमिलनाडु के CM

दक्षिण भारतीय सिनेमा (कोलीवुड) के सुपरस्टार थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि थलपति विजय के पिता क्रिश्चियन कम्यूनिटी से ताल्लुक रखते हैं. जबकि उनकी मां हिंदू हैं.

Advertisement
विजय थलपति को तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. (Photo: ITG) विजय थलपति को तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में थलपति विजय ने अपनी मौजूदगी से बड़े दलों को चौंका दिया है. खबर लिखे जाने तक थलपति विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में तमिलनाडु में विजय को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. चुनाव में टीवीके के जबरदस्त प्रदर्शन से न सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता, बल्कि विजय का परिवार भी बहुत खुश है. सोशल मीडिया पर भी विजय खूब ट्रेंड कर रहे हैं. इंटरनेट पर कोई उनका पूरा नाम सर्च कर रहा है तो कोई उनके धर्म के बारे में जानना चाह रहा है.

Advertisement

बता दें कि दक्षिण भारतीय सिनेमा (कोलीवुड) के सुपरस्टार थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. उनका पूरा नाम अक्सर लोगों में उनके धर्म को लेकर एक कन्फ्यूजन पैदा करता है. इसलिए बहुत से फैन्स को उनके धर्म की जानकारी नहीं है.

थलपति विजय का जन्म तमिलनाडु के एक कैथोलिक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं. विजय को सुपरस्टार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. विजय की मां शोबा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर रही हैं और वो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता ने लव मैरिज की थी.

किस धर्म को मानते हैं थलपति विजय?
बेशक विजय के पिता ईसाई और मां हिंदू धर्म से संबंध रखती हैं. लेकिन सार्वजनिक रूप से विजय खुद को धार्मिक पहचान से ज्यादा इंसानियत और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर पेश करना पसंद करते हैं. उनके पारिवारिक संस्कार और धार्मिक मूल्यों में इसकी झलक दिखाई देती है. पिता के ईसाई होने के बावजूद विजय कई बार अपनी मां के साथ हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर जाते हैं. उनके माथे पर कई बार चंदन का तिलक और गले में रूद्राक्ष की माला देखी गई है.

Advertisement

विजय की मां साईं बाबा की बड़ी भक्त हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने चेन्नई के कोरत्तुर में साईं बाबा का भव्य मंदिर भी बनवाया था. दरअसल, ये उनकी मां की ख्वाहिश थी कि वो साईं बाबा का एक मंदिर बनवाएं. विजय ने अपनी मां की यह ख्वाहिश बिना किसी प्रचार के पूरी की थी. विजय की मां कहती है कि यह पवित्र जगह उनके लिए एक मंदिर से कहीं ज्यादा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement