Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले मंगल-शनि का आतंक! इन 5 राशियों का हो सकता है अमंगल

Surya Grahan 2026: 2 अगस्त की रात मंगल ने मिथुन राशि में गोचर किया था. इस गोचर के साथ ही मंगल-शनि एक दूसरे से केंद्र में आ गए हैं और इनका एक दूसरे से केंद्र में आना अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि अगले सप्ताह 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है.

Advertisement
2 अगस्त की रात मंगल ने मिथुन राशि में गोचर किया था. इस गोचर के साथ ही मंगल-शनि एक दूसरे से केंद्र में आ गए हैं. (Photo: ITG) 2 अगस्त की रात मंगल ने मिथुन राशि में गोचर किया था. इस गोचर के साथ ही मंगल-शनि एक दूसरे से केंद्र में आ गए हैं. (Photo: ITG)

शैलेंद्र पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

12 अगस्त का साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने वाला है. भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. हालांकि इस सूर्य ग्रहण से पहले ही शनि और मंगल के बीच बने एक दुर्लभ संयोग ने चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, 2 अगस्त की रात मंगल ने मिथुन राशि में गोचर किया था. इस गोचर के साथ ही मंगल-शनि एक दूसरे से केंद्र में आ गए हैं और इनका एक दूसरे से केंद्र में आना अच्छा संकेत नहीं है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि यह समय दुनियाभर में अशांति फैला सकता है. भयंकर दुर्घटनाएं हो सकती हैं. वायु की राशि में मंगल है तो वायु से संबंधित हादसे या दुर्घटनाएं संभव लग रही हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर बहुत अनुकूल नहीं माना गया है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. घर में बुजुर्गजनों की सेहत का ख्याल रखें. नौकरी और कारोबार में जोखिम लेने से बचें. पेशेवर मोर्चे पर आपकी दिक्कत बढ़ सकती है. किसी भी बड़े निवेश या नए प्रयोग से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. धैर्य के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. करियर में जल्दबाजी या बड़ा जोखिम नुकसान पहुंचा सकता है. जो लोग नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे थे, उन्हें सावधान रहना चाहिए. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में संयम रखें. सोच-समझकर कदम उठाने से परेशानी कम हो सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को इस समय स्वास्थ्य और करियर दोनों का ध्यान रखना होगा. किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. वाहन आदि सावधानी से चलाएं. मांगकर वाहन बिल्कुल न चलाएं. नौकरी बदलने या बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें. संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए समय सामान्य से कम अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. रोग-बीमारी आपके परिवार को चपेट में ले सकती है. दुर्घटनाओं से भी सावधान रहने की सलाह है. इस दौरान करियर-व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें. महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी से बचें. धैर्य और अनुशासन बनाए रखें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. करियर में जोखिम लेने से बचें. नए प्रयोग करने के बजाए पुराने कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. जो लोग अपना फैमिली बिजनेस कर रहे हैं, वो कार्य का विस्तार करने के बजाए उसी पर फोकस रखें तो बेहतर होगा. संयम के साथ आगे बढ़ें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »