Surya Gochar 2026: आज हो चुका है सूर्य का गोचर, जानें किसे होगा फायदा और किसे होगा नुकसान?

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य करीब 30 दिन के भीतर राशि परिवर्तन करते हैं. जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष लेकर मीन राशि तक 12 राशियों पर भी होता है. जब सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तब कर्क संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है.

Advertisement
सूर्य गोचर 2026 (Photo: ITG) सूर्य गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

Surya Gochar 2026: आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल, आज भगवान सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और आज ही जगन्नाथपुरी में रथयात्रा शुरू हो जाएगी. इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने प्रमुख मंदिर से बाहर आएंगे भक्तों को दर्शन देंगे और गुंडीचा मंदिर तक जाएंगे. तो ये दिन बड़ा विशेष है.

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं या उस राशि में भ्रमण करते हैं, तो उस घटना को संक्रांति कहा जाता है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और कुल 12 राशियां होने के कारण साल में 12 संक्रांतियां होती हैं. हालांकि इनमें से दो संक्रांतियां सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती हैं- मकर संक्रांति और कर्क संक्रांति. सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति होती है, जबकि कर्क राशि में प्रवेश करने पर कर्क संक्रांति मनाई जाती है.

Advertisement

मकर संक्रांति से अग्नि तत्व की प्रधानता बढ़ती है, जबकि कर्क संक्रांति से जल तत्व की शुरुआत मानी जाती है. कर्क संक्रांति के साथ ही सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं, जिससे वातावरण में तमोगुण बढ़ने लगता है. कर्क संक्रांति के समय पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन किए गए ये सभी कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं.

देश-दुनिया पर प्रभाव

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के समय मीन लग्न का उदय हो रहा है. इस दौरान सूर्य और बृहस्पति पंचम भाव में स्थित रहेंगे, लेकिन बृहस्पति के अस्त होने से स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है. जल तत्व की राशि में सूर्य के प्रवेश के कारण प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूस्खलन या भूकंप की आशंका बढ़ सकती है. साथ ही वैश्विक स्तर पर तनाव, संघर्ष और महंगाई बढ़ने के संकेत भी मिलते हैं. आम लोगों को इस दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. तो आइए पंडित शैलेंद्र पांडेय से जानते हैं सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

Advertisement

राशियों पर प्रभाव

मेष 
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें. सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा.

वृषभ 
करियर में सफलता और धन लाभ के योग बनेंगे. तनाव कम होगा और स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी.

मिथुन 
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.

कर्क 
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर सिर दर्द या हड्डियों में दर्द. सेहत का ध्यान रखें.

सिंह 
इस समय बड़े फैसले लेने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न लें. सावधानी बरतना जरूरी है.

कन्या 
यह परिवर्तन आपके लिए शुभ है. धन लाभ होगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.

तुला 
करियर में उन्नति और धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. कामकाज में सुधार देखने को मिलेगा.

वृश्चिक 
अपने और परिवार के सदस्यों, विशेषकर पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सतर्क रहें.

धनु 
दुर्घटनाओं से बचें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. सावधानी बरतना आवश्यक है.

मकर 
व्यापार और वैवाहिक जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं. धैर्य और समझदारी से काम लें.

कुंभ 
स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. समय आपके पक्ष में रहेगा.

मीन 
करियर में जोखिम लेने से बचें. गलत फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »