Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की संवरेगी आर्थिक स्थिति

सूर्य देव 11 मई को अपने ही नक्षत्र कृत्तिया में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से चार राशियों को बहुत लाभ मिलेगा. इन्हें आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा और करियर-कारोबार में उन्नति होगी.

Advertisement
सूर्य देव 25 मई तक कृत्तिका नक्षत्र में रहने वाले हैं. (Photo: ITG) सूर्य देव 25 मई तक कृत्तिका नक्षत्र में रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

Surya Nakshatra Parivartan 2026: 11 मई को ग्रहों के राजा सूर्य अपने ही नक्षत्र कृत्तिका में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष में सूर्य पद-प्रतिष्ठा, ऊर्जा, लीडरशिप और सरकारी नौकरी का कारक माना गया है. ज्योतिषविदों की मानें तो सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से चार राशियों को बहुत लाभ मिलेगा. इन राशियों के दिन एकदम से पलट सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर इन्हें जबरदस्त लाभ होगा और धनधान्य की स्थिति में सुधार आएगा.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे अधिक असरदार साबित हो सकता है. इस अवधि में आत्मविश्वास तेजी से बढ़ेगा और आप अपने कार्य पहले से ज्यादा गति से पूरे कर पाएंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. नई शुरुआत के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा और आपकी पहचान मजबूत होगी.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आमदनी और संपर्कों के लिहाज से बेहद अच्छा रहने वाला है. नए लोगों से पहचान बनेगी, जो भविष्य में आर्थिक लाभ का कारण बन सकते हैं. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. आपका सामाजिक दायरा मजबूत होगा और आपके कार्यों की प्रशंसा भी होगी.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य और करियर में सफलता देने वाला माना जा रहा है. इस समय आपके प्रयासों का बेहतर परिणाम मिलने लगेगा और किस्मत भी आपका साथ देगी. उच्च शिक्षा, यात्रा और नए अवसरों के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और आप सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर रचनात्मकता, प्रेम और उपलब्धियों का समय लेकर आएगा. यदि आप किसी क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके काम को सराहना मिल सकती है. विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और करियर में नए अवसर सामने आएंगे. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement