Surya Gochar 2026: सूर्य-शनि का घातक षडाष्टक योग, इन 3 राशियों की 1 महीने के लिए बढ़ीं मुश्किलें

सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया था. इस गोचर से सूर्य और शनि के बीच षडाष्टक योग बनेगा, जिसे कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. यह दुर्लभ संयोग कई राशियों को मुश्किल में डाल सकता है.

Advertisement
जानें, किन राशियों की परेशानी बढ़ाने वाला है सूर्य-शनि का षडाष्टक योग. (Photo: ITG) जानें, किन राशियों की परेशानी बढ़ाने वाला है सूर्य-शनि का षडाष्टक योग. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

17 अक्टूबर को सूर्य ने कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर किया था. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं. तुला सूर्य की नीच की राशि मानी जाती है. यहां सूर्य की मौजूदगी से कुंभ राशि में बैठे राहु पर सूर्य की दृष्टि रहेगी. दूसरा, मीन राशि में बैठ शनि और सूर्य के बीच षडाष्टक योग बनेगा. इस दुर्लभ संयोग को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इन राशियों को अगले एक महीने तक दुख-पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है. आइए षडाष्टक योग से प्रभावित होने वाली राशियां और उससे संबंधि उपाय जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
सूर्य और शनि के बीच बनने वाले षडाष्टक योग के कारण कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की सलाह है. किसी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें. सेहत के मामले में पेट और सिर में दर्द जैसी परेशानियों को लेकर सतर्क रहें.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं.

तुला राशि
करियर में चुनौतियां सामने आ सकती हैं. कुछ लोगों पर काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव भी हो सकता है. साझेदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी. सट्टेबाजी से दूर रहें, क्योंकि इसमें नुकसान होने की आशंका जताई गई है. पारिवारिक मामलों में भी बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Advertisement

मीन राशि
षडाष्टक योग के कारण कुछ लोगों के प्रमोशन में देरी होने से निराशा हो सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर भी दबाव पड़ सकता है. इस दौरान उधार देने या लेने से बचने की सलाह दी गई है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. ऐसे में जरूरी दस्तावेजों और संबंधित प्रक्रियाओं पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. सेहत आदि के मामले में भी आपको सतर्कता बरतनी होगी. घर के बुजुर्गों की सेहत का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा. रोग-बीमारियों पर आपका खर्च बढ़ सकता है.
उपाय: शनिवार को शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »