Budhaditya Yog: सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग, 4 राशियों का शुरू गोल्डन टाइम

Budhaditya Yog:22 अगस्त 2026 से सिंह राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 4 राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की और सफलता मिल सकती है.

Advertisement
बुध गोचर से बना ये राजयोग (Photo: ITG) बुध गोचर से बना ये राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

Surya Budh Yuti 2026: ग्रहों की चाल में बदलाव का असर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है. अगस्त के आखिरी दिनों में सूर्य और बुध की युति सिंह राशि में बनने जा रही है. बुध 22 अगस्त 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां सूर्य पहले से मौजूद हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष में इस योग को बुद्धि, वाणी, नेतृत्व, करियर और आर्थिक प्रगति से जोड़कर देखा जाता है. यह युति 7 सितंबर तक प्रभावी रहने की बात कही जा रही है. 

Advertisement

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुधादित्य योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसके विशेष शुभ परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए यह समय लाभकारी रह सकता है. 

क्या होता है बुधादित्य राजयोग?

जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ स्थित होते हैं, तो ज्योतिष में इसे बुधादित्य योग कहा जाता है.  सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार से जुड़े हैं.  इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति को करियर और आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. हालांकि इसका वास्तविक प्रभाव कुंडली में ग्रहों की स्थिति और भाव पर निर्भर करता है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है.  आय के नए स्रोत बनने और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. कारोबार करने वालों को नई डील या किसी महत्वपूर्ण सौदे से फायदा मिलने की संभावना है. पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर में प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है.नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है . प्रमोशन के योग बन सकते हैं.नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलने की संभावना है.विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है.आत्मविश्वास बढ़ेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.

सिंह राशि

सूर्य की अपनी राशि सिंह में बुधादित्य योग बनना इस राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है.नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है.अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं.बिजनेस के सिलसिले में यात्रा भी लाभदायक रह सकती है.व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की युति आय और करियर से जुड़े मामलों में लाभ दे सकती है.आपकी वाणी और संवाद करने की क्षमता प्रभावशाली रहेगी, जिससे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी.किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है, जिसका फायदा भविष्य में करियर में मिल सकता है.नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.

Advertisement

बुधादित्य योग में क्या करें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में सूर्य और बुध से जुड़े उपाय करना शुभ माना जाता है.रविवार को सुबह सूर्य देव को जल अर्पित कर 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप किया जा सकता है.बुधवार को भगवान गणेश की पूजा कर दूर्वा अर्पित करना और जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान करना भी धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है.

हालांकि बुधादित्य योग का फल हर व्यक्ति की जन्मकुंडली के अनुसार अलग हो सकता है.इसलिए किसी बड़े निवेश, नौकरी या कारोबार से जुड़ा निर्णय केवल ज्योतिषीय भविष्यवाणी के आधार पर नहीं लेना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »