Janmashtami 2026: कल या परसों, जन्माष्टमी कब है? ज्योतिषविद ने पंचांग देखकर बताई सही तिथि

ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 5 सितंबर की रात 12:43 बजे तक भादो कृष्ण अष्टमी तिथि रहेगी. चूंकि जन्माष्टमी भादो कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र और मध्य रात्रि के संयोग में मनाई जाती है. इसलिए इस बार जन्माष्टमी का पर्व 4 सिंबर को ही मनाया जाएगा.

Advertisement
ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने पंचांग देखकर जन्माष्टमी की तारीख बता दी है. (Photo: ITG) ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने पंचांग देखकर जन्माष्टमी की तारीख बता दी है. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच भ्रम बना हुआ है. कोई 4 सितंबर तो कोई 5 सितंबर को पर्व मनाने की बात कह रहा है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने पंचांग देखकर जन्माष्टमी की सही तारीख बता दी है. आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी की सही तारीख क्या है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त क्या रहने वाला है.

Advertisement

कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 5 सितंबर की रात 12:43 बजे तक भादो कृष्ण अष्टमी तिथि रहेगी. चूंकि जन्माष्टमी भादो कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र और मध्य रात्रि के संयोग में मनाई जाती है. इसलिए इस बार जन्माष्टमी का पर्व 4 सिंबर को ही मनाया जाएगा. इसी दौरान लड्डू गोपाल का अभिषेक और पूजा की जाती है. जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि का समय विशेष माना जाता है. इसी समय भक्त भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं. पूजा में पंचामृत से अभिषेक, नए वस्त्र पहनाना, तिलक लगाना और आरती करने की परंपरा है.

पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोपहर के समय पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त रहेगा जिसका समय सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहने वाला है. इसके बाद रात्रिकाल में पूजा का मुहूर्त निशिता काल में रहेगा. इस दिन निशीता काल रात 11.57 बजे से रात 12.43 बजे तक रहने वाला है.

Advertisement

अष्टमी के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग
इस बार जन्माष्टमी को खास बनाने वाला एक प्रमुख कारण अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का एकसाथ होना है. 4 सितंबर की मध्यरात्रि में जब जन्मोत्सव मनाया जाएगा, उस समय यह संयोग रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण के जन्म के समय भी अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग था.

पारण का समय
ज्योतिषविद के अनुसार, रात में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरा होने के तुरंत बाद व्रत खोलना उचित नहीं माना गया है. व्रत रखने वाले भक्त 5 सितंबर को सुबह 6:05 बजे के बाद पारण कर सकते हैं. रात में जन्मोत्सव के बाद फल और दूध आदि ग्रहण करने की बात कही गई है. अगले दिन भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद लेकर व्रत का पारण किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »