Shardiye Navratri 2026: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजन विधि, मंत्र, उपाय और आरती

मां कूष्मांडा की सात भुजाओं में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा सुशोभित हैं. आठवें हाथ में जपमाला है, जिसे सभी सिद्धियों और मनोकामनाओं की पूर्ति का प्रतीक माना जाता है.

Advertisement
मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं और उनका वाहन सिंह है. मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं और उनका वाहन सिंह है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

14 अक्टूबर को नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां की मंद मुस्कान से ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई थी. इसलिए उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति भी माना जाता है. मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं और उनका वाहन सिंह है. इन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस देवी की विधि-विधान से आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों को मानसिक शांति मिलती है.

Advertisement

मां कूष्मांडा का स्वरूप और महत्व
मां कूष्मांडा की सात भुजाओं में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा सुशोभित हैं. आठवें हाथ में जपमाला है, जिसे सभी सिद्धियों और मनोकामनाओं की पूर्ति का प्रतीक माना जाता है. संस्कृत में कूष्मांड का अर्थ कुम्हड़ा भी होता है. इसी वजह से कुम्हड़ा मां को प्रिय माना जाता है. ज्योतिषीय में मां कूष्मांडा का संबंध बुध ग्रह से जोड़ा जाता है.

कैसे करें मां कूष्मांडा की पूजा?
नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा करते समय हरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. इसके बाद देवी को धूप, दीप, कुमकुम, चंदन आदि अर्पित करें. पूजा में मां को हरी इलायची, सौंफ या कुम्हड़ा (कद्दू) भी अर्पित किया जाता है. पूजा स्थल पर हल्की सुगंध और घंटी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग बहुत प्रिय है. देवी को इसका भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में जरूर बांटें. पूजा के बाद बाद मां के मंत्र 'ॐ कूष्मांडा देव्यै नमः' का 108 बार जाप करें. इस दिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ होता है.

Advertisement

मां कूष्मांडा से क्या लाभ होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना से बुद्धि, विवेक और एकाग्रता बढ़ाने की कामना की जाती है. एकाग्रता, वाणी, व्यवहार और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी परेशानियों से राहत पाने के लिए भी इनकी पूजा लाभकारी मानी जाती है. मानसिक उलझनों और निर्णय लेने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति की प्रार्थना भी देवी से की जाती है.

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय
बुध ग्रह से जुड़ी परेशानियों के लिए मां कूष्मांडा की पूजा के साथ कुछ उपाय किए जाते हैं. पूजा के दौरान मां को पंचमुखी रुद्राक्ष की माला अर्पित करें. मां दुर्गा के किसी मंत्र का जाप करने के बाद बुध मंत्र 'ॐ बुं बुधाय नमः' का 108 बार जाप करें. पूजा के बाद माला को अपने पास रख सकते हैं या धारण कर सकते हैं.

मां कूष्मांडा का शक्तिशाली मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मां कूष्मांडा की आरती
कुष्मांडा जय जग सुखदानी।
मुझ पर दया करो महारानी॥
पिगंला ज्वालामुखी निराली।
शाकंबरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे ।
भक्त कई मतवाले तेरे॥
भीमा पर्वत पर है डेरा।
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।
सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥
तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

Advertisement

माँ के मन में ममता भारी।
क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥
तेरे दर पर किया है डेरा।
दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।
मेरे तुम भंडारे भर दो॥
तेरा दास तुझे ही ध्याए।
भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »