शनि ने 9 अक्टूबर को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था. अब वह 8 फरवरी 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं. करीब 5 महीने की इस अवधि को चार राशियों के लिए बेहद शुभ बताया गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि 2026 की समापन और 2027 की शुरुआत को शनि की चाल कुछ राशियों के लिए बहुत लकी बना सकती है. इन राशियों को करियार, कोराबार और आर्थिक मोर्चे पर शुभ परिणाम मिल सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आने वाले समय में आर्थिक मामलों में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कमाई के नए स्रोत बनने की संभावना है. नौकरी करने वालों को कोई नया मौका मिल सकता है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा. लंबे समय से जिस लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसमें धीरे-धीरे सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी. धैर्य बनाए रखना और अवसरों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन राहत देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान आपके रुके हुए कामों में प्रगति देखने को मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण योजना में बार-बार आ रही रुकावटें कम होने की उम्मीद रहेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि, कोई बड़ा निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचें. हर पहलू पर विचार करने के बाद ही आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह अवधि महत्वपूर्ण हो सकती है. कामकाज में सुधार के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. करियर में सकारात्मक बदलाव का असर निजी जीवन और आर्थिक स्थिति पर भी दिखाई दे सकता है. अगले 118 दिनों में अपने काम के प्रति ईमानदारी और निरंतरता बनाए रखना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. मकर राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं में शनि की स्थिति को इस राशि के लिए विशेष महत्व दिया जाता है. आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है, लेकिन खर्च और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर होगा.
aajtak.in