Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कल, जानें किसकी लगेगी लॉटरी और किसे होगा नुकसान?

Shani Jayanti 2026: जानें 15 मई को किन राशियों पर बरसेगी शनि देव की असीम कृपा और किन्हें रहना होगा सावधान. अपनी राशि के अनुसार सटीक भविष्यफल और कष्टों से मुक्ति के अचूक उपाय यहाँ पढ़ें.

Advertisement
सावधान या समाधान? 15 मई को इन राशियों का बदलेगा भाग्य! सावधान या समाधान? 15 मई को इन राशियों का बदलेगा भाग्य!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

Shani Jayanati 2026: 16 मई 2026 को शनि जयंती का महापर्व मनाया जाएगा.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव न्याय के देवता हैं और हमारे कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं. इस विशेष दिन ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलावों का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा.  आइए विस्तार से जानते हैं कि हर राशि के लिए यह दिन क्या खास लेकर आ रहा है. 

Advertisement

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह शनि जयंती करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगी. आपके लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे.  समाज में आपका रूतबा व मान-सम्मान बढ़ेगा.  शनि देव की कृपा से कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को नई पहचान मिलेगी. 

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में इस दौरान बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. आपको पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. हालांकि, आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. 

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय व्यापार और नौकरी में अप्रत्याशित सफलता का है. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे जो आपकी पुरानी आर्थिक चिंताओं को खत्म कर देंगे.  शनि जयंती पर बन रहे शुभ संयोग आपके लिए खुशियों की सौगात लाएंगे. 

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मिला-जुला रहने वाला है. आपको मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. हालांकि, अंत में आपके प्रयास सफल होंगे. परिणाम आपके पक्ष में ही रहेंगे. 

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होग, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.  यदि आप किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल साबित होगा. 

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को इस दौरान अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. पुराने कानूनी विवाद या आपसी मतभेद सुलझ सकते हैं.  बस आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने और बजट का ध्यान रखने की जरूरत है. 

तुला राशि (Libra)
तुला राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.  समाज में आपका मान-सम्मान भी पहले से अधिक बढ़ेगा. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैया के प्रभाव के कारण थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है.  वाहन सावधानी से चलाएं,  किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. धैर्य से काम लेना आपके लिए हितकारी होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को इस दौरान परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.  धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपके मन को शांति देंगे. छोटी यात्राओं से आपको भविष्य में बड़े लाभ होने के संकेत हैं. 

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के करियर में अब स्थिरता आएगी.  अगर आप लंबे समय से किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे, तो अब आपको उससे राहत मिल सकती है.  आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो जाएगी. 

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि चूंकि शनि देव की अपनी राशि है, इसलिए यहां लाभ की संभावनाएं सबसे अधिक हैं.  आपके व्यापार में विस्तार होगा. धन संचय के प्रबल योग बन रहे हैं. समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे. 

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से योग और ध्यान का सहारा लेना आपके लिए बेहतर होगा. 

शनि जयंती के शुभ अवसर पर शनि देव की टेढ़ी नजर से बचने और उनकी असीम कृपा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ बहुत ही प्रभावी उपाय बताए गए हैं.  आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी उपाय कर सकते हैं. 

दान-पुण्य से मिलेगी राहत
काली वस्तुओं का दान: शनि जयंती पर जरूरतमंदों को काले कपड़े, काली उड़द की दाल, काला तिल या लोहे के बर्तन दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. 

Advertisement

छाया दान: एक कांसे या लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उसे दान कर दें.  यह उपाय शनि के दोषों को दूर करने में रामबाण माना जाता है.

पूजा और मंत्र साधना
सरसों के तेल का दीपक: शाम के समय शनि मंदिर में या पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं. 

शक्तिशाली मंत्र: शनि देव के प्रकोप को शांत करने के लिए 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' या 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. 

हनुमान चालीसा: शनि देव हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करते हैं. इसलिए इस दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना बहुत लाभकारी होता है. 

जीव-जंतुओं की सेवा
काले कुत्ते को रोटी: इस दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.

चींटियों को आटा: चींटियों को आटा और शक्कर खिलाने से भी मानसिक शांति मिलती है, अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement