Shani Gochar 2026: शनि-गुरु-बुध बदल रहे चाल, सावन से पहले 5 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

19 जुलाई को गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे. इसके कुछ दिनों 25 जुलाई को बुध उदय और 27 जुलाई से शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन और शनि की उल्टी चाल का प्रभाव मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों पर विशेष रूप से पड़ सकता है.

Advertisement
गुरु के नक्षत्र परिवर्तन, उदयवान बुध और शनि की वक्री चाल 5 राशियों को लाभ दे सकती है. (Photo: ITG) गुरु के नक्षत्र परिवर्तन, उदयवान बुध और शनि की वक्री चाल 5 राशियों को लाभ दे सकती है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

19 जुलाई यानी कल गुरु पुष्य नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे. वहीं, 25 जुलाई को बुध उदयवान होने वाले हैं. जबकि 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होकर उल्टी चाल शुरू करेंगे. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन, उदयवान बुध और शनि की वक्री चाल का प्रभाव मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों पर प्रमुख रूप से पड़ सकता है. इस दौरान करियर, नौकरी, कारोबार, आय, परिवार और आर्थिक मामलों में बदलाव के संकेत हैं. आइए जानते हैं कि यह संयोग किन राशियों को प्रभावित करने वाला है.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आने वाले दिन नए अवसर लेकर आ सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि करियर और कारोबार में सुनहरे अवसर मिलने के संकेत हैं. आय में बढ़ोतरी हो सकती है और पुराने लेन-देन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. परिवार की जिम्मेदारियों में भी आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के पुराने कार्य पूरे होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना लाभदायक रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए भी नए अवसर बनने के संकेत हैं.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. पुराने मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. अचानक धन प्राप्ति के भी संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं. हालांकि इस दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. रुका हुआ धन मिलने और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है. नौकरी और कारोबार में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है. निवेश से जुड़ी योजनाओं में भी फायदा मिलने की संभावना है.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन और शनि की वक्री चाल शुभ और फलदायी मानी गई है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. यह समय पेशेवर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अनुकूल माना गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »