Shani Gochar 2026: 27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, फिर बदलेंगे नक्षत्र; इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात!

Shani Gochar 2026: 27 जुलाई 2026 से शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और अगस्त में रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शनि की इस चाल का असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय धन, करियर और भाग्य में बड़ा उछाल लेकर आ सकता है.

Advertisement
शनि गोचर 2026 राशिफल (Photo: ITG) शनि गोचर 2026 राशिफल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. शनि देव जब भी अपनी चाल, राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका गहरा असर मानव जीवन और सभी 12 राशियों पर पड़ता है. वर्तमान में शनि देव मीन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चल रहे हैं. लेकिन जल्द ही वे बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं.

Advertisement

द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 से शनि देव मीन राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं, जो 11 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे. इसके ठीक बाद, 20 अगस्त 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण से निकलकर इसके पहले चरण में प्रवेश कर जाएंगे.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. शनि की चाल में आ रहा यह दोहरा बदलाव कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं किन राशियों को इससे बंपर लाभ मिलने वाला है.

वक्री शनि से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मेष राशि (Aries) 
इस दौरान आपको अचानक कहीं से गुप्त या अटका हुआ धन मिल सकता है. आपके कामकाज की स्थिति में बड़ा सुधार होगा और करियर से जुड़ी कोई बेहद अच्छी खबर आपको मिल सकती है.

Advertisement

सिंह राशि (Leo) 
आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. यदि आप लंबे समय से घर, जमीन, प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सेहत में भी बड़ा सुधार दिखेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 
आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए वरदान साबित होगा. धन लाभ के बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे. व्यापार में नए ऑर्डर या सौदे मिल सकते हैं और समाज में आपका आत्मविश्वास व रुतबा बढ़ेगा.

धनु राशि (Sagittarius) 
मानसिक तनाव से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे घर में शांति का माहौल रहेगा.

रेवती नक्षत्र में प्रवेश से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि (Taurus)
आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यस्थल पर आपके काम को नई पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. इस दौरान आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
पैसों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान होगा. अचानक बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं. जो काम पिछले कई महीनों से रुके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया पद हासिल हो सकता है.

Advertisement

तुला राशि (Libra)
शनि देव की विशेष कृपा से आपके करियर और आर्थिक पक्ष दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे. करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे और ऑफिस में उच्च अधिकारियों (Boss) का भरपूर सपोर्ट मिलेगा. कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, तो अब सेहत में सुधार होगा. मानसिक तनाव कम होगा, पैसों की तंगी दूर होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »