Shani Gochar 2026: बैक-टू-बैक शनि गोचर! 2026 के आखिर तक शनि बरसाएंगे कृपादृष्टि, इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात!

Shani Gochar 2026: साल 2026 का समय ज्योतिषीय रूप से बेहद हलचल भरा रहने वाला है. 2 जुलाई से से लेकर 11 दिसंबर के बीच न्याय के देवता शनि देव अपनी चाल और स्थिति में 4 बड़े बदलाव करने जा रहे हैं. शनि की इस बदलती चाल से 4 विशेष राशियों की किस्मत पूरी तरह पलटने वाली है. क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

Advertisement
शनि गोचर 2026 (Photo: ITG) शनि गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है. शनि की चाल में होने वाला हर छोटा-बड़ा बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डालता है. जुलाई से दिसंबर तक का समय ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान शनि देव अपनी चाल, स्थिति और नक्षत्र में 4 बड़े बदलाव करने जा रहे हैं. शनि की इस बदलती चाल का सीधा असर कुछ भाग्यशाली राशियों के करियर, बिजनेस और आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं दिसंबर तक शनि कब-कब अपनी चाल बदलेंगे और किन राशियों की किस्मत का ताला खुलने वाला है.

Advertisement

शनि के बदलाव की ये 4 बड़ी तारीखें

2 जुलाई 2026 (शनि पद नक्षत्र परिवर्तन): जुलाई की शुरुआत में शनि देव बुध के नक्षत्र रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करेंगे.

27 जुलाई 2026 (वक्री चाल): शनि देव मीन राशि में रहते हुए अपनी उल्टी (वक्री) चाल शुरू करेंगे. यह वक्री अवस्था कुल 138 दिनों तक रहेगी, जिसमें शनि कर्मों का बेहद कड़ाई से हिसाब करेंगे.

9 अक्टूबर 2026 (नक्षत्र में वापसी): उल्टी चाल चलते हुए शनि देव रेवती नक्षत्र से पीछे लौटेंगे और फिर से 'उत्तरा भाद्रपद' नक्षत्र में आ जाएंगे.

11 दिसंबर 2026 (मार्गी चाल): साल के अंत में शनि देव की वक्री चाल खत्म होगी और वे फिर से सीधी (मार्गी) चाल चलना शुरू कर देंगे. इसके साथ ही लोगों के रुके हुए कामों में तेजी आएगी. 

शनि देव की इस चाल से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि देव की यह चाल तरक्की के नए रास्ते खोलेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति (Promotion) या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से अटका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है. व्यापार में निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नई उम्मीदें लेकर आएगा. लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके हाथ लगेंगे. बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है. कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के योग हैं. जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें मनमुताबिक नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी. विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए साल का यह हिस्सा बेहद भाग्यशाली रहेगा. बिजनेस में कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है. नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है. धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे पुराना कर्ज या आर्थिक तनाव दूर होगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement