Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 का सबसे बड़ा गोचर! राहु-केतु बदलेंगे चाल, इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Rahu Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह माने जाने वाले राहु और केतु दिसंबर 2026 में अपनी राशि बदलने वाले हैं. 5 महीने बाद होने वाला यह बड़ा खगोलीय बदलाव 5 चुनिंदा राशियों के जीवन में सकारात्मक मोड़ लाएगा. जानें किस राशि के जातकों की किस्मत के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं.

Advertisement
राहु केतु का गोचर (Photo: ITG) राहु केतु का गोचर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

Rahu Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को भले ही उल्टी चाल चलने वाला ग्रह कहा जाता हो, लेकिन इनका प्रभाव बेहद गहरा और निर्णायक माना जाता है. ये दोनों ग्रह लगभग 18 महीने में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए इनका गोचर जीवन में बड़े बदलावों का संकेत देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 5 दिसंबर का दिन खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु सिंह से कर्क राशि में जाएंगे. इस खगोलीय बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास अवसर लेकर आ सकता है.

Advertisement

राहु-केतु का गोचर क्यों होता है इतना प्रभावशाली?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु को अचानक लाभ, तकनीक, विदेश और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है. वहीं केतु आध्यात्मिकता, अनुभव और कर्मों के परिणाम से जुड़ा होता है. जब ये दोनों ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में नए मोड़ आते हैं. इन दोनों के गोचर से करियर में अचानक बदलाव आता है. नए अवसरों का आगमन होता है. मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है. पुराने कामों का परिणाम प्राप्त होता है. यही कारण है कि राहु-केतु का गोचर हमेशा चर्चा में रहता है. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 के आखिरी में होने जा रहे राहु केतु के गोचर से किन राशियों को फायदा मिलेगा.

वृषभ राशि: करियर में मिलेगी नई पहचान

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव ला सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. यह समय आपके प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

Advertisement

मिथुन राशि: विदेश और शिक्षा के योग

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है. उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. बिजनेस में विस्तार होगा. नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होगी. निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है. जो लोग करियर में बदलाव चाहते हैं, उनके लिए यह समय खास हो सकता है.

कन्या राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ मिल सकता है. इनकम के नए स्रोत बनेंगे. प्रमोशन या नौकरी बदलने के संकेत बन रहे हैं. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. काम में स्थिरता और ग्रोथ प्राप्त होगी. यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर दे सकता है.

वृश्चिक राशि: परिवार और प्रॉपर्टी में राहत

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. बिजनेस में नई योजनाएं सफल होंगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इस दौरान आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे.

मकर राशि: महत्वाकांक्षा देगी नई उड़ान

मकर राशि के लिए राहु का प्रवेश बेहद खास माना जा रहा है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत बन रहे हैं. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. लक्ष्य हासिल करने की ऊर्जा बढ़ेगी. यह समय आपको अपने सपनों के करीब ले जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »