2 अगस्त को राहु का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

राहु 2 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि राहु के इस नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण भी होगा, जिससे लोगों की मानसिक स्थिति और स्वभाव पर बड़ा असर दिखाई देगा.

Advertisement
राहु के इस नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण भी होगा, जिससे लोगों की मानसिक स्थिति और स्वभाव पर बड़ा असर दिखाई देगा. (Photo: ITG) राहु के इस नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण भी होगा, जिससे लोगों की मानसिक स्थिति और स्वभाव पर बड़ा असर दिखाई देगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

मायावी ग्रह राहु 2 अगस्त को शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाला है. यह गोचर साल के अंत तक प्रभावी रहेगा. इस नक्षत्र का स्वामी मंगल हैं. और राहु व मंगल दोनों को ज्योतिष में पराक्रमी ग्रह माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि राहु के इस नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण भी होगा, जिससे लोगों की मानसिक स्थिति और स्वभाव पर बड़ा असर दिखाई देगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह गोचर शुभ भी माना जा रहा है,

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. इस अवधि में आय बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत हो सकता है. धनधान्य की स्थिति संवार पर रहेगी. वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के मामले में कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता बताई गई है. शारीरिक परेशानियों के संकेत होने के कारण नियमित दिनचर्या पर ध्यान देना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ सकता है. रुपया-पैसा आसानी से आपको मिलेगा. आय में वृद्धि संभव है. इस दौरान कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई गई है. शत्रुओं पर प्रभाव बनाए रखने में सफलता मिल सकती है. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. यह समय आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने प्रयास जारी रखने का संकेत देता है.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है. साथ ही, व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं. आपका मुनाफा दिन दूनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ेगा. मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम मिलने की संभावना भी व्यक्त की गई है. आपके खिलाफ साजिश रचने वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं होगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »