Nautapa 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 मई से 2 जून तक नौतपा का समय रहेगा. इस दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में स्थित रहेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के ये 9 दिन साल के सबसे गर्म दिनों में गिने जाते हैं, जब धरती पर तेज गर्मी पड़ती है. लेकिन, इस बार सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि कुछ लोगों की तरक्की भी दूसरों के लिए 'जलन' की वजह बन सकती है. दरअसल, इस दौरान कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जो कुछ राशियों के लिए सफलता और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.
पंचांग के अनुसार, नौतपा की शुरुआत यानी 25 मई 2026 को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बुध मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे. इसके अलावा, इन 9 दिनों में मंगल, शुक्र, राहु और बुध के नक्षत्र परिवर्तन के साथ-साथ बुध और गुरु का राशि परिवर्तन भी होगा. चंद्रमा भी इस दौरान कई बार राशि और नक्षत्र बदलेंगे, जिससे इसका प्रभाव और बढ़ जाएगा. अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रह सकता है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आपकी सफलता देखकर कुछ लोग ईर्ष्या भी कर सकते हैं. जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय नए काम शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा. अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करते हैं, तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. युवाओं को अपनी उपलब्धियों से पहचान मिलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे बचत बढ़ेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में खुशी आने के संकेत हैं. पिता की सेहत में सुधार हो सकता है, जिससे घर में राहत का माहौल रहेगा. माता की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. इस दौरान दोस्तों के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने के मौके भी मिलेंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय सेहत और काम दोनों में सुधार लेकर आ सकता है. जो लोग लंबे समय से बीमार थे, उन्हें राहत मिल सकती है. कामकाज में आपकी सोच सकारात्मक रहेगी. आप समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है.
aajtak.in