Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है. जब भी बुध देव अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर इंसानी दिमाग, आर्थिक स्थिति और बातचीत के तरीके पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून को बुध देव अपनी चाल बदलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मिथुन बुध देव की अपनी ही स्वराशि है, लेकिन इस गोचर के दौरान बनने वाली अन्य ग्रही स्थितियों के कारण कुछ राशियों के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में इन राशियों को लेन-देन, वाणी और करियर के मामलों में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं वो कौन सी 4 राशियां हैं जिन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है.
वृषभ राशि (Taurus)
बुध का यह गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है.
- वाणी पर नियंत्रण: इस दौरान आपकी कटु वाणी के कारण परिवार या कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है. सोच-समझकर बोलें.
- आर्थिक पक्ष: धन हानि के योग बन रहे हैं. किसी भी तरह के बड़े निवेश या लॉटरी-सट्टे से इस समय दूर रहें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए इस गोचर का आपकी कार्यशैली पर सीधा असर पड़ेगा.
करियर में बाधा: ऑफिस में सहकर्मियों या बॉस के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होगा.
निर्णय लेने में भ्रम: इस अवधि में आप सही और गलत का फैसला करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं. कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय फिलहाल टाल दें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय सेहत और रिश्तों के लिहाज से थोड़ा नाजुक रह सकता है.
सेहत का रखें ध्यान: त्वचा से जुड़ी समस्याएं, एलर्जी या मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें.
शत्रु: कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. अपनी गुप्त योजनाएं किसी के साथ साझा न करें.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान घरेलू मोर्चे और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.
पारिवारिक कलह: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. घर में किसी बात पर वैचारिक मतभेद होने की आशंका है.
वाहन दुर्घटना का डर: इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएं. जमीन-जायदाद से जुड़े कागजी कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें, धोखा हो सकता है.
बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के अचूक उपाय
- हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा (दूब घास) और मोदक का भोग लगाएं.
- बुधवार के दिन गाय को हरी घास या हरी सब्जियां खिलाएं.
- अपनी बहन, बुआ या मौसी को कोई हरा उपहार दें और उनका आशीर्वाद लें.
- ऊ बुं बुधाय नमः मंत्र का नियमित रूप से जाप करें.
aajtak.in