इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. संयोगवश इस दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग भी रहने वाला है. इस दिन बुध और शुक्र तुला राशि में एकसाथ रहकर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि लक्ष्मी नारायण योग के साथ आया करवा चौथ चार राशि के जातकों को भाग्यशाली बना सकता है. इन राशि के जातकों की सोई तकदीर बहुत जल्द जाग सकती है. धनधान्य में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. आइए विस्तार से जानते हैं.
वृषभ राशि
धनधान्य की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत रहेगी. खर्चों में कमी आएगी. आय के साधनों में वृद्धि के संकेत हैं. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने और पुरानी परेशानियों को सुलझाने के लिए समय का सही इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद चल रहे हैं, तो उन्हें टालने के बजाय बातचीत से हल करने की कोशिश करें. आपसी समझ बढ़ाने और एक-दूसरे की बात सुनने से रिश्ते में बेहतर तालमेल बनाने में मदद मिल सकती है.
मिथुन राशि
करियर-कारोबार नई ऊंचाइयों को छूएगा. बैंक-बैलेंस बढ़त पर रहेगा. पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का अवसर मिल सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने की भी संभावना है. यदि प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर असमंजस बना हुआ है, तो उसे मन में रखने के बजाय खुलकर चर्चा करें. इससे एक-दूसरे को समझने और रिश्ते में भरोसा मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
धनु राशि
अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है. कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी समय अनुकूल रह सकता है. लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. ऐसे में रिश्तों में खुशहाली बनाए रखने के लिए साथ मिलकर योजनाएं बनाना और मित्रवत व्यवहार करना जरूरी होगा. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ किए गए वादों को पूरा करने पर भी ध्यान दें. इससे रिश्तों में भरोसा और आपसी तालमेल बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
कुंभ राशि
जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ मिलने की संभावना है. ऐसे में उनकी सलाह को गंभीरता से सुनना और महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी राय को महत्व देना फायदेमंद हो सकता है. व्यापारियों की कमाई बढ़ने के भी संकेत हैं. धार्मिक गतिविधियों या भविष्य की योजनाओं पर साथ बैठकर चर्चा करने से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. विचारों में लचीलापन रखें और किसी मुद्दे पर असहमति होने पर भी एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें.
aajtak.in