29 अक्टूबर यानी कल देशभर में धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हालांकि इस बार करवा चौथ पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने वाला है. इस दिन बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध और सुख व प्रेम के कारक शुक्र अस्त रहने वाले हैं. ये दोनों ही ग्रह तुला राशि में विराजमान हैं. बुध जहां 25 अक्टूबर को अस्त हुए थे. वहीं शुक्र 12 अक्टूबर से ही अस्त चल रहे हैं. हालांकि 29 अक्टूबर की सुबह शुक्र उदित भी होने वाले हैं. ज्योतिषविद करवा चौथ पर शुक्र-बुध का अस्त होना चार राशियों के लिए अशुभ मान रहे हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दौरान वैवाहिक जीवन और कारोबार में सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है. बुध और शुक्र के अस्त होने के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. व्यापार में भी गिरावट की आशंका जताई गई है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से निजी जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं. किसी बात पर असहमति होने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. अपनी बात रखने के साथ जीवनसाथी के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें. शांतिपूर्वक बातचीत करने से आपसी मतभेद सुलझाने में मदद मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में अपने व्यवहार पर ध्यान देने की सलाह दी गई है. क्रोध और अहंकार घर की शांति को प्रभावित कर सकते हैं. भावनात्मक अपेक्षाएं अधिक होने पर छोटी-छोटी बातें भी परेशानी का कारण बन सकती हैं. ऐसे में किसी बात पर नाराजगी जताने से पहले पूरी स्थिति को समझना जरूरी होगा. जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को भी महत्व दें. धैर्य रखने और एक-दूसरे की बात सुनने से घरेलू तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि में केतु की मौजूदगी के कारण जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध और शुक्र के अस्त होने से वाणी व्यापार और प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में किसी बात का बुरा लगने पर तुरंत जवाब देने के बजाय कुछ समय लेकर सोचें. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. अपनी बात पर अड़े रहने से विवाद बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी की राय सुनें और उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें. संयमित बातचीत से रिश्तों में अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह ग्रह स्थिति रिश्तों के लिहाज से सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्र और बुध दोनों तुला राशि में अस्त हुए हैं. ऐसे में कामकाज की व्यस्तता वैवाहिक जीवन के लिए चुनौती बन सकती है. प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ने और पुराने विवाद दोबारा सामने आने की आशंका जताई गई है. काम के साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालें. पुराने मतभेदों को सुलझाने के लिए एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना जरूरी होगा. शांतिपूर्वक चर्चा करने और आपसी समझ बढ़ाने से रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
उपाय
करवा चौथ पर बुध पूरे दिन अस्त रहेंगे. जबकि शुक्र केवल सूर्योदय के समय ही अस्त रहेंगे. यदि इन ग्रहों के अस्त होने की वजह से आपको कोई समस्या महसूस हो तो इनके मंत्रों का जाप करें. शाम के समय सफेद या हरी चीजों का दान करें.
aajtak.in