Holi 2026: राहु, केतु, बुध, गुरु वक्री... होली से बढ़ने वाली है इन 3 राशियों की मुश्किल

4 मार्च को होली के दिन राहु-केतु के साथ-साथ गुरु और बुध भी वक्री रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह योग तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जिससे उन्हें मानसिक, आर्थिक या पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
होली पर राहु-केतु के अलावा देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह की उल्टी चाल रहने वाली है. (Photo: ITG) होली पर राहु-केतु के अलावा देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह की उल्टी चाल रहने वाली है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने वाला है. इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा. इस बार होली पर ग्रहों री एक बड़ी ही दुर्लभ स्थिति का निर्माण होने जा रहा है. होली पर चार प्रमुख ग्रह वक्री रहने वाला है. इस दिन राहु-केतु के अलावा देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह की उल्टी चाल रहने वाली है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहों की ऐसी स्थिति तीन राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. इन राशियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु-केतु और बुध-गुरु  की वक्री चाल मानसिक तनाव पैदा कर सकती है. परिवार या करीबी संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना अधिक रहेगी. भावुक होकर लिए गए फैसले आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकते हैं. आपके खर्चे बढ़त पर रहेंगे और धन की बचत कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा. धैर्य और संतुलन बनाए रखें. सेहत के मामले में भी लापरवाही से बचना चाहिए.

वृश्चिक राशि
चार ग्रहों का एकसाथ वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में देरी, निवेश अटकने या कर्ज की चिंता आपकी नींद उड़ा सकती है. इस दौरान खर्चों और निवेश पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाता है. नौकरी और कारोबार में बहुत मुश्किल से मेहनत का फल मिलेगा. रोग-बीमारियों से भी सावधान रहना होगा. इसलिए निरंतर प्रयास बनाए रखना बेहतर होगा.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वक्री ग्रहों का प्रभाव आपकी योजनाओं में रुकावट डाल सकता है. धन हानि की संभावना है. पढ़ाई, यात्रा या करियर से जुड़े मामलों में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है. बड़े निर्णय लेने से पहले भरोसेमंद लोगों की राय लेना फायदेमंद रहेगा. आत्मचिंतन और सुधार पर ध्यान देना होगा. धैर्य और समझदारी से काम लेकर परिस्थितियों को बदला जा सकता है. सही योजना और सकारात्मक सोच से संभावित परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकती हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement