Guru Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क राशि में गुरु, जानें सिंह राशि वालों पर कैसा होगा असर

बृहस्पति कर्क राशि में 31 अक्टूबर तक रहेंगे. ज्योतिष में कर्क राशि को बृहस्पति की उच्च राशि माना जाता है. सिंह राशि के लिए यह गोचर 12वें भाव में होगा. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस गोचर का सिंह राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव रहने वाला है.

Advertisement
सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर 12वें भाव में होगा. (Photo: ITG) सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर 12वें भाव में होगा. (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

देव गुरु बृहस्पति 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके बाद बृहस्पति कर्क राशि में 31 अक्टूबर तक रहेंगे. ज्योतिष में कर्क राशि को बृहस्पति की उच्च राशि माना जाता है. सिंह राशि के लिए यह गोचर 12वें भाव में होगा. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव दिखाई दे सकता है.

Advertisement

करियर
सिंह राशि वालों को करियर के मामले में नए अवसर मिल सकते हैं. यदि आपने अपने जन्म स्थान से दूर किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो सफलता मिलने की संभावना रहेगी. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है. हालांकि काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसलिए ऑफिस हो या बिजनेस, हर जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की सलाह दी गई है.

सेहत
बृहस्पति का गोचर सिंह राशि से 12वें भाव में होने जा रहा है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता रखने की जरूरत होगी. खानपान बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है. यदि पहले से कोई दवा चल रही है तो उसे समय पर लेते रहना जरूरी होगा. छोटी लापरवाही भी सेहत पर असर डाल सकती है. इस दौरान दिनचर्या को संतुलित रखना और शरीर को अनदेखा न करना बेहतर रहेगा.

Advertisement

आर्थिक
विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं. दूर स्थानों से आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कारोबार में नए संपर्क बनने की संभावना है. हालांकि अनावश्यक लापरवाही या गलत फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं. इसलिए निवेश और कामकाज के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी गई है.

निजी जीवन
इस दौरान किसी भी विवाद को बढ़ने न देना सिंह राशि वालों के लिए बेहद जरूरी रहेगा. मतभेद, लड़ाई-झगड़े और अनावश्यक बहस मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं. इसलिए विनम्र व्यवहार बनाए रखना और रिश्तों में संतुलन रखना फायदेमंद रहेगा. शत्रुओं को बढ़ने देने के बजाय मामलों को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए.

क्या करें उपाय?
गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए सिंह राशि वालों को प्रतिदिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. भगवान विष्णु की आरती करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. साथ ही हर गुरुवार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन दान करना शुभ माना गया है. इससे बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »