Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति होंगे एक्टिव! 8 अक्टूबर से 3 राशियों का शुरू होगा चुनौतीपूर्ण समय

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. हालांकि इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर होगा, लेकिन कुछ जातकों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतनी होगी.

Advertisement
बृहस्पति का गोचर (Photo: ITG) बृहस्पति का गोचर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु का गोचर बहुत ही विशेष माना जाता है. जब भी देवगुरु बृहस्पति का गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति शाम 07 बजकर 3 मिनट से अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Advertisement

अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं. यद्यपि इस गोचर का कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, वहीं कुछ चुनिंदा राशियों के जातकों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण समय रहने वाला है. 

मिथुन राशि

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर आपकी वाणी और धन भाव को प्रभावित कर सकता है. इस दौरान आपके शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए बोलचाल में विशेष संयम रखें. कार्यक्षेत्र में अपनी भविष्य की योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. आर्थिक लेन-देन या किसी भी प्रकार के कागजी दस्तावेजों पर बिना पूरी जांच-पड़ताल किए हस्ताक्षर न करें.

धनु राशि 

गुरु का गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत ही अशुभ रहने वाला है. इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में अचानक कुछ विपरीत परिस्थितियां या कार्य में रुकावटें आ सकती हैं. शेयर बाजार, सट्टा या किसी भी बड़े जोखिम भरे निवेश से इस अवधि में दूर रहना ही समझदारी होगी. साथ ही, अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

Advertisement

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए शिक्षा, संतान और महत्वपूर्ण निर्णयों के मामले में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय या व्यक्तिगत निर्णय लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में अपनी रणनीतियों को गुप्त रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, अन्यथा छिपे हुए विरोधी आपके बनते कामों में बाधा डाल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »