Dhanteras 2026: कुबेर के खजाने में नहीं ये एक निधि, सिर्फ हनुमान जी के पास है नौवां खजाना

इसका मतलब हनुमान जी के पास नवनिधि और भगवान कुबेर के पास अष्टनिधि हैं. दोनों का संबंध धन, संपदा और ऐश्वर्य से है. लेकिन इनके अर्थ और आध्यात्मिक भाव में अंतर है. हनुमान जी को केवल बल और भक्ति का ही नहीं, बल्कि समस्त प्रकार की संपदा का अधिकारी भी माना गया है.

Advertisement
हनुमान जी के पास नवनिधि और भगवान कुबेर के पास अष्टनिधि हैं. (Photo: ITG) हनुमान जी के पास नवनिधि और भगवान कुबेर के पास अष्टनिधि हैं. (Photo: ITG)

अंशु पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

हनुमान चालीसा में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है-

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता॥

मतलब माता सीता ने हनुमान जी को ऐसा वरदान दिया था कि वे अष्ट सिद्धियां और नवनिधियां प्रदान करने में समर्थ होंगे. लेकिन कुबेर के पास सिर्फ अष्टनिधि हैं. 

हनुमान जी के पास पद्म, महापद्म, शंख, मकर, कच्छप, मुकुंद, कुंद, नील और खर्व ये सभी नवनिधियां हैं. जबकि कुबेर के पास महापद्म, पद्म, शंख, मकर, कच्छप, मुकुंद, नंद और नील अष्टनिधि हैं. कुंद निधि वह निधि है जो हनुमान जी की नवनिधि में है. लेकिन कुबेर की अष्टनिधि में नहीं है.

Advertisement

इसका मतलब हनुमान जी के पास नवनिधि और भगवान कुबेर के पास अष्टनिधि हैं. दोनों का संबंध धन, संपदा और ऐश्वर्य से है. लेकिन इनके अर्थ और आध्यात्मिक भाव में अंतर है. हनुमान जी को केवल बल और भक्ति का ही नहीं, बल्कि समस्त प्रकार की संपदा का अधिकारी भी माना गया है.

हनुमान जी को नवनिधि का दाता क्यों कहा गया?
इसका आध्यात्मिक अर्थ यह है कि हनुमान जी की कृपा से भक्त को केवल भौतिक धन ही नहीं, बल्कि जीवन में सुख, संतोष, सामर्थ्य, सुरक्षा और आध्यात्मिक उन्नति भी प्राप्त हो सकती है. इन निधियों को धन, रत्न, बहुमूल्य धातुओं, वैभव और संपन्नता के अलग-अलग स्वरूपों का प्रतीक माना जाता है.

कुबेर की अष्टनिधि क्या हैं?
धन-संपत्ति की बात हो तो भगवान कुबेर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. देवताओं का कोषाध्यक्ष कुबेर के पास केवल सोना, चांदी और रत्नों का ही खजाना नहीं है, बल्कि उनके पास आठ प्रकार की विशेष निधियां हैं, जिन्हें अष्टनिधि कहा जाता है. मान्यता है कि इन आठ निधियों में धन, वैभव, ऐश्वर्य, ज्ञान, संपदा और समृद्धि के अलग-अलग स्वरूप समाहित हैं. यही कारण है कि प्राचीन समय से व्यापारी और धन-संपत्ति की कामना करने वाले लोग कुबेर की उपासना करते हैं.

Advertisement

क्या हैं कुबेर की आठ निधियां?
1. महापद्म निधि: यह विशाल धन-संपदा, ऐश्वर्य का प्रतीक है. यह पीढ़ियों तक चलने वाली संपन्नता है.
2. पद्म निधि: पद्म का अर्थ कमल है. इसे सोना, चांदी, रत्न और आभूषण जैसी मूल्यवान संपत्तियों से जोड़कर देखा जाता है.
3. शंख निधि: शंख को शुभता और संपन्नता का प्रतीक माना गया है. इसका संबंध सुख-सुविधाओं और धन की प्राप्ति से जोड़ा जाता है.
4. मकर निधि: मकर जलचर जीव है. इसे छिपे हुए खजाने, बहुमूल्य वस्तुओं और भौतिक संसाधनों का प्रतीक है.
5. कच्छप निधि: कच्छप यानी कछुआ धैर्य और स्थिरता का प्रतीक है. इसे सुरक्षित और लंबे समय तक टिकने वाली संपत्ति से है.
6. मुकुंद निधि: इसका संबंध मूल्यवान धातुओं, रत्नों और भौतिक वैभव से है.
7. नंद निधि: इसे आनंद, सुख, समृद्धि और परिवार में खुशहाली प्रदान करने वाली निधि माना जाता है.
8. नील निधि: नील का संबंध बहुमूल्य रत्नों, विशेषकर नीलम और मूल्यवान संपदा से जोड़ा जाता है.

धार्मिक दृष्टि से अष्टनिधि का संदेश यह है कि वास्तविक समृद्धि केवल धन इकट्ठा करने में नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित रखने, सही ढंग से बढ़ाने और लोक कल्याण में प्रयोग करने में है. यही कुबेर उपासना का आध्यात्मिक संदेश है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »