Budh Uday 2026: दिवाली के बाद जागेंगे बुध, नवंबर में इन 3 राशियों पर खूब बरसेगा पैसा

11 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध उदयवान होंगे. ज्योतिषविदों की मानें तो बुध के उदय होते ही तीन राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद हो जाएगा. इन राशियों को नवंबर के महीने अनायास धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

Advertisement
दिवाली के बाद इन राशियों को मालामाल करेंगे बुध. (Photo: ITG) दिवाली के बाद इन राशियों को मालामाल करेंगे बुध. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा. इसके ठीक तीन दिन बाद यानी 11 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध उदयवान होंगे. ज्योतिष में बुध को संवाद, व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रहण माना गया है. ज्योतिषविदों की मानें तो बुध के उदय होते ही तीन राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद हो जाएगा. इन राशियों को दिवाली के बाद अचानक से धन लाभ हो सकता है. आर्थिक मोर्चे पर कुछ अच्छे परिणाम भी इन्हें देखने को मिल सकते हैं. घर, फ्लैट, जमीन आदि खरीदने का सौभाग्य आपको मिल सकता है. आइए जानते हैं कि उदयवान बुध किन राशियों को लाभान्वित करेंगे.

Advertisement

मिथुन राशि
नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी पाने का अवसर आपको मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकता है. कारोबार करने वाले जातक ग्राहकों से संपर्क बढ़ाने और नई योजनाओं पर काम करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं. नए विचारों को अमल में लाने से पहले उनकी व्यावहारिकता पर विचार करना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और किसी भी फैसले को सोच-समझकर लें.

मकर राशि
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने से कामकाज में मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना भी महत्वपूर्ण रहेगा. व्यापार करने वालों के लिए सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य की योजनाओं में उपयोगी साबित हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलने की सलाह है. जमीन, घर, संपत्ति खरीदने का मौका भी आपको मिल सकता है. जोखिम भरे फैसलों से बचना और आय-व्यय का हिसाब रखना बेहतर रहेगा.

Advertisement

कुंभ राशि
नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसरों की तलाश जारी रखनी चाहिए. जल्द कोई सुनहरा अवसर आपके हाथ लग सकता है. अपनी योग्यता और अनुभव के अनुरूप विकल्पों पर विचार करना उपयोगी हो सकता है. कारोबारियों को नए संपर्क बनाने और लंबे समय से अटके काम पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए. आय में वृद्धि होगी. लेकिन खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने से आर्थिक मामलों को व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »