Tilak Rules: तिलक लगाने का सही तरीका क्या है? पंडित से जानें किस उंगली से लगाना माना जाता है शुभ

Tilak Rules: हिंदू धर्म में तिलक लगाना पूजा-पाठ का एक अहम हिस्सा माना जाता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, तिलक लगाने के कुछ नियम हैं. जानें किस तिलक का क्या महत्व है और ग्रहों के अनुसार कौन सा तिलक लगाना शुभ माना जाता है.

Advertisement
तिलक का महत्व (Photo: ITG) तिलक का महत्व (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

Tilak Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने की खास परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तिलक को भगवान के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि पूजा, मंदिर दर्शन और कई शुभ कार्यों के दौरान तिलक लगाया जाता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, तिलक लगाने के अलग-अलग तरीके और नियम हैं. मान्यता है कि तिलक लगाने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे से जानें चंदन, कुमकुम, केसर और भस्म का तिलक लगाने के फायदे, सही नियम और ग्रहों से जुड़ी मान्यताएं. 

Advertisement

तिलक लगाने का क्या है महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तिलक लगाना भगवान के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक है. इसलिए तिलक लगाने के बाद व्यक्ति को अपने व्यवहार और कामों का भी ध्यान रखना चाहिए.  ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, तिलक लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं. स्नान करने के बाद साफ शरीर से तिलक लगाना चाहिए. सबसे पहले अपने इष्ट देव को तिलक लगाएं, फिर खुद तिलक धारण करें. आमतौर पर खुद को तिलक लगाने के लिए अनामिका यानी रिंग फिंगर का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि दूसरे व्यक्ति को तिलक लगाने के लिए अंगूठे का उपयोग किया जाता है. वहीं, तिलक लगाकर सोने से बचना चाहिए. 

किस तिलक को लगाने से क्या लाभ मिलता है?

हिंदू परंपरा में अलग-अलग चीजों से तिलक लगाने की मान्यता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, सफेद चंदन का तिलक मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए लगाया जाता है. वहीं, रोली और कुमकुम का तिलक आकर्षण से जुड़ा है. केसर का तिलक नाम और यश बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है.  मान्यता है कि गोरोचन का तिलक लगाने से कामों में सफलता मिलती है. अष्टगंध का तिलक विद्या और बुद्धि से जुड़ा है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए इसे शुभ माना जाता है. वहीं, भस्म का तिलक भगवान शिव के प्रति भक्ति का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे संकटों से बचाव से भी जोड़कर देखा जाता है. 

Advertisement

ग्रहों को मजबूत करने के लिए कौन सा तिलक लगाएं?

ज्योतिष में अलग-अलग ग्रहों के लिए अलग तरह का तिलक लगाने की मान्यता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, सूर्य के लिए अनामिका उंगली से लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है. चंद्रमा के लिए सफेद चंदन और मंगल के लिए नारंगी सिंदूर का तिलक लगाया जाता है. बुध ग्रह के लिए अष्टगंध और बृहस्पति के लिए केसर का तिलक लगाने की सलाह दी जाती है. वहीं, शुक्र के लिए पहले रोली और फिर उसके ऊपर अक्षत लगाने की परंपरा है. शनि, राहु और केतु के लिए माथे पर तीन उंगलियों से भस्म लगाने की मान्यता है. इसे त्रिपुंड भी कहा जाता है. 

क्या महिलाओं को काली बिंदी लगानी चाहिए?

महिलाओं के काली बिंदी लगाने को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. कुछ लोग काले रंग को दुख और शोक का प्रतीक मानते हैं. इसलिए कहा जाता है कि विवाहित महिलाओं को काली बिंदी या काला तिलक लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे वैवाहिक जीवन के लिए अशुभ माना जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »