10 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, बन रहा है विशेष योग, ऐसे करें पूजा

10 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानिये बन रहे हैं कौन से विशेष योग, क्या होगा लाभ...

Advertisement
शि‍व जी शि‍व जी

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 10 जुलाई से शुरू होने वाला है और इस बार सावन कई अदभुत योग लेकर रहा है. ज्योतिषाचार्य विनोद मिश्र के अनुसार इस बार सावन के पावन महीने में खास योग बन रहा है, जिसमें 5 सोमवार आएंगे.

शि‍वभक्त सावन के पहले सोमवार से अपने सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत भी कर सकते हैं. विधि पूर्वक पूजन और व्रत किया जाए तो रोजगार में तरक्की, आय में वृद्धि ज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उन्नति की संभावनाएं प्रबल होंगी.

Advertisement

इसी के साथ बीमारियों से छुटकारा दिलाने वाले जैसे कई ग्रह परिवर्तन भी इसी महीने में हो रहें हैं. जो जातक रुद्राभिषेक करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है.

इन वजहों से खास है यह सावन

1. सावन में 5 सोमवार का होना, ऐसा कई वर्षों बाद हो रहा है.

2. 26 साल बाद सावन में शिव महा जयंती योग बन रहा है, जो सुख समृद्ध‍ि का प्र‍तीक है.

3. सावन का प्रारंभ और अंत दोनों सोमवार को ही होगा.

4. तीसरे सोमवार 24 जुलाई को पुष्य नक्षत्र रहेगा.

5. 7 अगस्त को है रक्षा बंधन. सुबह 10:53 बजे से दोपहर 1:53 मिनट तक ही रहेगा शुभ मुहूर्त.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement