दुपट्टे से हाथ-पैर बांधे और मुंह में ठूंसा कपड़ा, स्कूल की बिल्डिंग में नाबालिग से रेप

भरतपुर से एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके दुपट्टे से हाथ पैर बांधे, मुंह में रुमाल ठूंसा और गांव के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही घर पर कुछ भी बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सुरेश कुमार

  • भरतपुर ,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

राजस्थान के भरतपुर से एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने थाने में पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.

शिकायत के अनुसार 7 अक्टूबर करीब 3 बजे नाबालिग अपने पति को चाय देने गांव की धर्मशाला जा रहा थी. इसी दौरान रास्ते में 35 साल के युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. 

Advertisement

पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई. तुरंत ही परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और केस दर्ज कराया. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके दुपट्टे से हाथ पैर बांधे, मुंह में रुमाल ठूंसा और गांव के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही घर पर कुछ भी बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी. 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आरोपी फरार

इस मामले पर उद्योग नगर के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले शख्स के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »