राजस्थान: उदयपुर में सामूहिक विवाह समारोह में फूड पॉइजनिंग, 196 लोग बीमार

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जिसमें 196 लोग बीमार पड़ गए.

Advertisement
यह AI से बनाई गई तस्वीर है. इसका इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है. यह AI से बनाई गई तस्वीर है. इसका इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है.

aajtak.in

  • उदयपुर,
  • 03 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जिसमें 196 लोग बीमार पड़ गए. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात को ओसवाल भवन, धन मंडी में आयोजित इस समारोह में शामिल लोगों ने खिचड़ी और मिठाइयां खाईं, जिसके बाद उल्टी और डायरिया की शिकायत होने लगी.

Advertisement

बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया. गंभीर हालत में भर्ती 15 वर्षीय लड़की को भी सोमवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

फूड सैंपल की हुई जांच
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि खाद्य विभाग ने खाने के सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद फूड पॉइजनिंग का असली कारण पता चलेगा.

महिलाएं और बच्चे ज्यादा प्रभावित
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश रायपुरिया के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं और बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है.
शुरुआती जांच में पाया गया कि जिन लोगों ने मिठाइयां और राब (एक पारंपरिक व्यंजन) खाया, वे ज्यादा बीमार हुए.

धन मंडी थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि बीमार लोगों का इलाज महाराणा भूपाल अस्पताल और हिरणमगरी स्थित सरकारी सैटेलाइट अस्पताल में किया गया. अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन आयोजकों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि मावा और अन्य खाद्य सामग्री अलग-अलग दुकानों से खरीदी गई थी, किसी एक दुकान से नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »