सीएम भजनलाल का अशोक गहलोत पर सियासी अटैक, बोले- अभी तो और तिलमिलाओगे

राजस्थान की राजनीति में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग ने नया मोड़ लिया है. भजनलाल ने गहलोत पर पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाए हैं.

Advertisement
राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

राजस्थान की सियासत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. गहलोत की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाए गए सवालों पर सीएम भजनलाल ने तीखे अंदाज में पलटवार किया. गहलोत का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब मैंने जोधपुर की सभा में कहा था तो ये तिलमिला गए, अभी तो और तिलमिलाओगे. मैंने कहा था कि एक-एक सवाल का जवाब पूरी ताकत से मिलेगा. मैंने जो कहा, उसमें से एक भी बात गलत साबित कर दीजिए.'

Advertisement

पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर दागे सवाल

मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर कई सवाल दागे. उन्होंने पूछा कि क्या आरपीएससी में सदस्य नियुक्त नहीं किया गया था और क्या वह सदस्य जेल में नहीं है? क्या जल जीवन मिशन में घोटाला नहीं हुआ था और क्या आपका मंत्री जेल में नहीं था? जो अब बाहर आया हैं. सीएम ने अधिकारियों की गिरफ्तारी, पीएसओ के पकड़े जाने और ओएसडी की भाषा को लेकर भी गहलोत पर निशाना साधा.

यह भी पढ़िएः नर्मदा के अतिरिक्त पानी को सहेजने की तैयारी, सूखे इलाकों में पीने और सिंचाई के लिए होगा इस्तेमाल; भजनलाल सरकार तैयार कर रही

भजनलाल शर्मा ने पूर्व डीजीपी क्राइम और डीजी एसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि उसे भी देख लेना चाहिए, उसमें उन्होंने क्या-क्या कहा था. सीएम ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आप सही हैं तो अपने आरोपों के प्रमाण दीजिए और बताइए कि झूठा कौन है और सच्चा कौन है. उन्होंने कहा कि हम 24 घंटे राजनीति करने वाले नहीं हैं, बल्कि जनता के बीच जाकर काम करने वाले लोग हैं.

Advertisement

जोधपुर में गहलोत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमकर हमला बोला था. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था की मैं भजनलाल शर्मा को 24 घंटे के समय देता हूँ या तो वो सुबूत और तथ्य रखें या फिर माफ़ी मांगे.मगर माफ़ी मांगने की जगह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिर से आरोपों को दुहराया और कहा कि हमारे पास सारे सबूत हैं अगर वो इसी तरह से आरोप लगाएं तो और भी कारनामे खोल दूंगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »