राहुल मीणा पर शिकंजा... दोस्त की पत्नी से रेप के आरोप सही पाए गए, प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी अलवर पुलिस

दिल्ली की अमर कॉलोनी हत्याकांड में गिरफ्तार राहुल मीणा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल के खिलाफ अलवर में दर्ज रेप मामले में शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होते ही अलवर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी.

Advertisement
अलवर एसपी बोले- शुरुआती जांच में आरोपी राहुल पर रेप का आरोप सही पाया गया. (File Photo: ITG) अलवर एसपी बोले- शुरुआती जांच में आरोपी राहुल पर रेप का आरोप सही पाया गया. (File Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

दिल्ली के अमर कॉलोनी मर्डर केस में गिरफ्तार राहुल मीणा अब अलवर पुलिस के रडार पर है. अलवर में दर्ज रेप मामले की शुरुआती जांच में उसके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं. आरोपी राहुल के खिलाफ अब राजस्थान के अलवर में दर्ज रेप मामले में भी पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होते ही अलवर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर अपने कब्जे में लेगी.

Advertisement

राहुल मीणा ने दिल्ली के पॉश अमर कॉलोनी इलाके में वरिष्ठ आयकर अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. उस पर रेप और घर से कैश चोरी करने के भी आरोप हैं. इस सनसनीखेज वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली में वारदात से ठीक पहले राहुल अलवर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था. शादी से लौटने के बाद उसने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़िता की शिकायत पर राजगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और कोर्ट में उसके धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए.

यह भी पढ़ें: 'राहुल मीणा ने मेरे साथ बहुत बुरा काम किया', अलवर रेप पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दरिंदगी की दास्तां; आधी रात यूं घर में घुसा

Advertisement

अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में राहुल मीणा के खिलाफ रेप के आरोप सही पाए गए हैं. पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाया जाएगा, जहां उससे रेप मामले में विस्तार से पूछताछ की जाएगी.

राहुल की गिरफ्तारी के दौरान अलवर और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में छह लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें से चार लोगों को छोड़ दिया गया है. हालांकि, राहुल के पिता और उसके करीबी प्रिंस के पिता अभी भी पुलिस की निगरानी में हैं. पुलिस का कहना है कि राहुल की लोकेशन ट्रेस करने और गिरफ्तारी में इन दोनों की भूमिका रही. फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इसके बाद अलवर पुलिस उसे अपने केस में गिरफ्तार कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement