दुकान में घुसा गोहर्रा, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, घबराकर भागने लगे लोग

अलवर में पुराने स्टेशन रोड बाजार में मंगलवार सुबह एक बड़ा गोहर्रा (मॉनिटर लिजार्ड) दुकान में घुसने से अफरा-तफरी मच गई . घबराया गोहर्रा एक दुकान से दूसरी दुकान में पहुंच गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई . सूचना पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की .

Advertisement
दुकान में घुसा गोहर्रा दुकान में घुसा गोहर्रा

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

राजस्थान में अलवर के पुराना स्टेशन रोड स्थित बाजार में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़ा गोहर्रा (मॉनिटर लिजार्ड) अचानक एक दुकान में घुस गया . देखते ही देखते आसपास के दुकानदार और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. गोहर्रा एक दुकान से निकलकर दूसरी दुकान में जा घुसा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया . इसकी सूचना मिलने पर वन्यजीव रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गोहर्रा को सुरक्षित रेस्क्यू कर किया गया.

Advertisement

सुबह करीब 10 बजे गोहर्रा पहले एक दुकान में दिखाई दिया . वहां लोगों की भीड़ और शोर-शराबे के कारण वो घबराकर बाहर निकला और पास स्थित दूसरी दुकान में घुस गया . दुकान के भीतर गोहर्रा को देखते ही कर्मचारी और ग्राहक बाहर निकल आए . कुछ देर तक पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही .

दुकानदार ने तत्काल वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचना दी . उसकी सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक गोहर्रा को अपने कब्जे में लिया . टीम ने बताया कि रेस्क्यू के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा .

रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय भाषा में इसे गोहर्रा या पटागोह कहा जाता है . यह मॉनिटर लिजार्ड की प्रजाति का जीव है और आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करता . उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कभी आबादी वाले क्षेत्र में ऐसा वन्यजीव दिखाई दे तो घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाया जा सके .
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »