राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले की गुगलकोटा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद जमकर विवाद हुआ. यहां चंदन मीणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 45 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. हालांकि, मतगणना के दौरान विपक्ष की ओर से लगातार आपत्ति जताए जाने के कारण तीन बार दोबारा गिनती करानी पड़ी.
तीनों बार री-काउंटिंग (पुनर्मतगणना) के बाद भी जीत का अंतर 45 वोट ही रहा. मतों के आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ और निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चंदन मीणा को विजयी घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: कोटपूतली: टोल देने पर विवाद, 5-6 गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात
लेकिन चुनाव परिणाम सामने आते ही विवाद बढ़ गया. हार से असंतुष्ट विपक्ष के कुछ लोगों की ओर से पथराव किए जाने की सूचना है. अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया.
नतीजे के बाद पथराव, इलाके में तनाव
गुगलकोटा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव की मतगणना के दौरान विपक्ष ने नतीजों पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत तीन बार वोटों की गिनती कराई गई. हर बार चंदन मीणा की जीत का अंतर 45 वोट ही रहा.
पुनर्मतगणना के बाद भी परिणाम नहीं बदलने पर चंदन मीणा को विजेता घोषित कर दिया गया. हालांकि, नतीजे से असंतुष्ट कुछ लोगों ने कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया. इससे चुनावी माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.
सरपंच चुनाव में जीत-हार के बाद हुए इस विवाद को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है. फिलहाल गुगलकोटा ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम के बाद पैदा हुए तनाव का घटनाक्रम सुर्खियों में है.
हिमांशु शर्मा