'बेटा अशुभ था, इसलिए उसे मार डाला...' हत्या के बाद पुलिस के सामने आरोपी पिता का कबूलनामा

राजस्थान के झालावाड़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिता ने अपने 13 महीने के मासूम की हत्या कर दी. जब पुलिस ने उसे अरेस्ट कर पूछताछ की तो आरोपी ने कहा कि बेटा उसके लिए अशुभ था, इसलिए उसे मार डाला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी.

फिरोज अहमद खान

  • झालावाड़,
  • 30 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

झालावाड़ के खानपुर कस्बे में पिता ने अपने 13 महीने के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में कहा कि 'बेटा उसके लिए अशुभ था. जब वो पैदा हुआ, उसके बाद वह बीमार हो गया. कर्ज हो गया. परेशान रहने लगा.' पुलिस आरोपी से पूरे मामले को लेकर पूछताछ में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, अब्बास अली बोहरा मध्य प्रदेश के नीमच का रहने वाला है. वह झालावाड़ में पुराना बस स्टैंड खानपुर में रह रहा था. सोमवार की दोपहर उसने अपने मासूम 13 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. कोटा ग्रामीण इलाके की पुलिस ने आरोपी अब्बास अली को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

बेटे की हत्या के लिए आरोपी पिता ने कर रखी थी प्लानिंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने 13 माह के मासूम की हत्या के लिए प्लानिंग कर रखी थी. वारदात के दिन मस्जिद में प्रोग्राम था.उसकी पत्नी यास्मीन और बड़ा बेटा मस्जिद में चले गए, लेकिन अब्बास बीमारी का बहाना बनाकर घर पर रुका था. उसका 13 महीने का बेटा भी घर पर ही था. इस दौरान अब्बास ने अपने 13 माह के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और मकान में ताला लगाकर फरार हो गया.

बच्चे की मां घर लौटी तो लगा था ताला

इसके बाद मस्जिद से खाना खाकर अब्बास की पत्नी जब घर आई तो मकान में ताला लगा होने पर उसने अपने पति अब्बास को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा. इस दौरान आसमान के लोग एकत्रित हो गए. उन्होंने मकान का ताला तोड़ा. इसके बाद जब अब्बास की पत्नी अंदर गई तो देखा कि उसका 13 महीने का बेटा मृत पड़ा था. उसे देख यास्मीन बेहोश हो गई.

Advertisement

बच्चे के मामा दर्ज कराया हत्या का केस

इसके बाद बच्चे के मामा अली हुसैन बोहरा ने बच्चे की हत्या के आरोप में अब्बास बोहरा के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को रामगजमडी से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी अब्बास अली ने पूछताछ में बताया कि 'उसका छोटा बेटा उसके लिए अशुभ था. उसके पैदा होने के बाद वो बीमार रहने लगा. वो जो भी काम करता था, वो खराब हो जाता था. उसके ऊपर कर्ज चढ़ता जा रहा था, इसलिए उसे मार डाला.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »