बॉयफ्रेंड संग शराब पार्टी करनी थी... मगर पैसे नहीं थे... भतीजी ने अपनी बुआ का कत्ल कर लूट कर डाली

कहानी राजस्थान के जयपुर की है. एक मैरिड युवती को अपने बॉयफ्रेंड संग शराब पार्टी और मौजमस्ती करनी थी. मगर पैसे नहीं थे. इसके लिए दोनों ने ऐसी साजिश रच डाली, जो दहला देने वाली है. पुलिस का कहना है कि युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बुआ की हत्या कर दी और लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए.

Advertisement
भतीजी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बुआ को मार डाला. (Photo: ITG) भतीजी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बुआ को मार डाला. (Photo: ITG)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

हर परिवार में एक ऐसा घर होता है... जहां बिना दस्तक दिए भी लोग अंदर चले जाते हैं. जहां अलमारी किस कमरे में है... चाबी कहां रखी जाती है... और कौन-सा सामान कहां रखा है... ये सब अपने लोग जानते हैं. जयपुर के सांभर में यही अपनापन एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ. पुलिस के मुताबिक, जिस भतीजी पर घर भरोसा करता था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बुआ की हत्या की साजिश रच डाली.

Advertisement

मामला 30 जुलाई का है. सांभर के तेज्या का बास इलाके में रहने वाले प्रकाश नारायण शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी सास कमला देवी की हत्या कर दी गई है. घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी गायब थे. पहली नजर में मामला लूट के बाद हत्या का लगा. पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज देखे गए. तकनीकी सबूत जुटाए गए. साइबर सेल को लगाया गया. और जांच की हर कड़ी धीरे-धीरे एक ऐसे नाम तक पहुंची, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

वह नाम था... ललिता का, जो कमला देवी की भतीजी थी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ललिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर उसके कथित प्रेमी बबलू मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के कब्जे से पुलिस ने दो सोने की चूड़ियां, सोने के टॉप्स, नाक का कांटा, चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के, नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले शराब पार्टी फिर पत्नी के सामने पति ने रेत दिया प्रेमी का गला, मुंबई में हुई खौफनाक वारदात

इस कहानी में एक और बात सामने आई. पुलिस का कहना है कि ललिता शादीशुदा है. आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए पैसों का इंतजाम करना चाहती थी. इसी मकसद से दोनों ने पहले घर की रेकी की. ललिता को घर का पूरा नक्शा मालूम था. उसे पता था कि जेवर कहां रखे हैं. नकदी किस जगह है. और घर में कब कौन रहता है. पुलिस का आरोप है कि इसी जानकारी का इस्तेमाल कर दोनों ने पूरी प्लानिंग की और फिर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया.

हत्या के बाद दोनों जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. शायद उन्हें लगा कि मामला एक सामान्य लूट की तरह दर्ज होगा और शक किसी बाहरी व्यक्ति पर जाएगा. लेकिन जांच ने कहानी बदल दी. मोबाइल लोकेशन... डिजिटल ट्रेल... और दूसरे तकनीकी सबूतों की मदद से मामले का पर्दाफाश हो गया. 

सांभरलेक थानाधिकारी राममिलन मीना ने कहा कि 30 जुलाई को तेज्या का बास निवासी प्रकाश नारायण शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि उनकी सास कमला देवी की हत्या कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई.

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की और मृतका की भतीजी ललिता से सख्ती से पूछताछ की गई. पूछताछ में ललिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर ही आरोपी बबलू मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ललिता शादीशुदा है. वो अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौज-मस्ती के लिए पैसों की व्यवस्था करना चाहते थी. इसी मकसद से प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »