न्यूजीलैंड में प्यार, राजस्थान में शादी, फ्रांस से आई बारात ने लूटी महफिल

फ्रांस से दूल्हा बारात लेकर राजस्थान के संगरिया पहुंचा तो शादी में विदेशी मेहमानों की भी खूब रौनक रही. दिव्या ज्योति और रोमेन की मुलाकात न्यूजीलैंड में हुई थी. दोनों परिवारों की सहमति के बाद यह शादी राजस्थान में हुई.

Advertisement
एक-दूजे के हुए दिव्या ज्योति और रोमेन. (Photo:ITG) एक-दूजे के हुए दिव्या ज्योति और रोमेन. (Photo:ITG)

गुलाम नबी

  • हनुमानगढ़,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 AM IST

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक शादी इन दिनों चर्चा में है. यहां फ्रांस से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. उसके साथ आए विदेशी मेहमान भी भारतीय शादी के रंग में रंगे नजर आए. राजस्थानी रस्मों के बीच दिव्या ज्योति ने फ्रांस के रोमेन के साथ शादी कर ली. दोनों की मुलाकात न्यूजीलैंड में हुई थी, जहां से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई.

Advertisement

दिव्या ज्योति सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी की बेटी हैं. उन्होंने ग्वालियर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद गुरुग्राम में आईबीएम और नोएडा में एचसीएल में नौकरी की. आगे चलकर वह काम के सिलसिले में न्यूजीलैंड पहुंचीं. वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस के रहने वाले रोमेन से हुई. रोमेन मैकेनिकल इंजीनियर हैं.

न्यूजीलैंड में हुई मुलाकात, संगरिया में शादी

न्यूजीलैंड में मुलाकात के बाद दिव्या और रोमेन एक-दूसरे को पसंद करने लगे. धीरे-धीरे दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया. इस रिश्ते को दोनों परिवारों की सहमति भी मिल गई. इसके बाद शादी के लिए राजस्थान के संगरिया को चुना गया.

विदेशी मेहमानों ने लिया राजस्थानी शादी का मजा

शादी में फ्रांस से रोमेन के साथ कई विदेशी मेहमान भी पहुंचे. उन्होंने भारतीय शादी की रस्मों में हिस्सा लिया और समारोह का आनंद उठाया. विदेशी बारातियों की मौजूदगी ने इस शादी को खास बना दिया. संगरिया में हुई इस शादी में एक तरफ राजस्थानी परंपराएं दिखीं, तो दूसरी तरफ अलग-अलग देशों से आए लोगों का मिलन भी देखने को मिला.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »