'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', सादुलपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाकिया अंदाज

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सादुलपुर में सांसद राहुल कस्वा के परिवार से मुलाकात की और पुराने दिनों को याद किया. इस दौरान धनखड़ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो दाढ़ी वालों को देखकर डर लगता है.

Advertisement
धनखड़ ने ये टिप्पणी मजाकिया अंदाज में की. (Photo: PTI) धनखड़ ने ये टिप्पणी मजाकिया अंदाज में की. (Photo: PTI)

विजय चौहान

  • जयपुर,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान के सादुलपुर (राजगढ़) दौरे पर रहे. वो यहां पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा और पूर्व विधायक कमला कस्वा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सांसद राहुल कस्वा के परिवारजनों से मुलाकात करते हुए पुरानी यादें साझा कीं.

जगदीप धनखड़ ने बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों मुलाकात की. उनके स्वागत के दौरान एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए धनखड़ ने मजाकिया लहजे में कहा, 'दाढ़ी वालों को देखते ही मैं डर जाता हूं. मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है.'

Advertisement

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मजाकिया अंदाज में ये टिप्पणी की. हालांकि उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इसे अलग-अलग संदर्भों में साझा कर अपने-अपने विचार दे रहे हैं. फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया

जगदीप धनखड़ ने इस दौरान स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, 'मैंने स्वास्थ्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती. मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं, तो मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं बीमार हूं. मैंने कहा कि मैं स्वास्थ्य को अहमियत दे रहा हूं, जो देनी चाहिए. अपने शास्त्रों में लिखा हुआ है.'

यह भी पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, एक हफ्ते में दो बार हुए बेहोश

Advertisement

कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया था इस्तीफा

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला था. लेकिन 2025 में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ ने तब स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, जिसपर विपक्ष ने संदेह भी जताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement