इंस्टाग्राम पर एक कमेंट से छिड़ा विवाद और दोस्तों के चले चाकू, दो गिरफ्तार

अलवर में इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट ने दोस्तों के बीच ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया. शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को उसके दोस्तों ने मिलने के बहाने बुलाया और विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
इंस्टाग्राम पर एक कमेंट से छिड़ा विवाद और दोस्तों के चले चाकू (Photo: itg) इंस्टाग्राम पर एक कमेंट से छिड़ा विवाद और दोस्तों के चले चाकू (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

राजस्थान के अलवर में सोशल मीडिया पर किया गया एक कमेंट दोस्तों के बीच खूनी विवाद की वजह बन गया. इंस्टाग्राम पर हुई कहासुनी ने कुछ ही समय में हिंसक रूप ले लिया और एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी.

Advertisement

यह घटना अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित खुदनपुरी रोड की है. देर रात हुए इस हमले में 19 साल का धीरज जाटव, निवासी दिल्ली दरवाजा, घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वैशाली नगर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि पुलिस को झगड़े की सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में सामने आया कि झगड़े में शामिल सभी युवक एक-दूसरे के दोस्त हैं. पूछताछ के दौरान पता चला कि इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट को लेकर उनके बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया.

घायल धीरज ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था. इसी दौरान उसके दोस्तों ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान पहले बहस हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने धीरज पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement

पुलिस ने मामले में रोहन और हिमांशु नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है. वहीं, घायल युवक के परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट किस बात को लेकर था और विवाद आखिर किस तरह हिंसक झगड़े में बदल गया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »