Video: शराबी पति से परेशान महिला ने खोया आपा, शराब के गोदाम में घुसकर की तोड़फोड़

राजस्थान के धौलपुर जिले में शराब को लेकर एक महिला का गुस्सा अचानक फूट पड़ा और उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसने सबको हैरान कर दिया. नादनपुर क्षेत्र में महिला ने शराब के गोदाम में घुसकर लाठी से बोतलों की तोड़फोड़ कर दी. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab) वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

राजस्थान के धौलपुर जिले में शराब को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नादनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के धोबी की तेवरिया इलाके में शनिवार को एक महिला ने शराब के गोदाम में घुसकर जमकर हंगामा किया. महिला हाथ में लाठी लिए गोदाम के अंदर पहुंची और शराब की बोतलों पर टूट पड़ी.

घटना के दौरान महिला ने कई शराब की बोतलों को तोड़ दिया और वहां मौजूद सामान को नुकसान पहुंचाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला गुस्से में बोतलें फोड़ती नजर आ रही है. वीडियो में वह यह भी कहती सुनाई देती है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धौलपुर में आंधी का कहर, दीवार गिरने से पांच लोग मलबे में दबे, 2 की मौत

शराब की आदत बनी विवाद की जड़

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से लंबे समय से परेशान थी. शनिवार को उसका पति शराब पीकर घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. झगड़े के बाद गुस्साई महिला घर से निकलकर सीधे शराब के गोदाम पहुंच गई और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी.

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. शराब ठेकेदार ने नादनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी घटना

इस अनोखी घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई इसे गुस्से का नतीजा बता रहा है तो कोई इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला मान रहा है. पुलिस अब पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »