दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दमियानी रात एक भयानक सड़क हादसे में हरिद्वार से इंदौर जा रही यात्री बस में आग लग गई. इस हादसे में मृतकों की संख्या 6 से बढ़कर सात हो गई है, जबकि 22 अन्य यात्री घायल हो गए. बस में कुल 37 यात्री सवार बताए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे कोलवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास बस अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि बस का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया. हादसे के वक्त बस में 37 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं.
अतिरिक्त एसपी योगेंद्र फौजदार ने बताया कि दुर्घटना रेस्ट एरिया के पास हुई. शुरुआती जानकारी में 2 लोगों की मौत और 17 घायलों की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में 6 शवों को अस्पताल पहुंचाने की पुष्टि हुई है. हालांकि, एसपी के बयान के बाद डॉक्टरों एक और यात्री की मौत की पुष्टि कर दी है.
दौसा एसपी पीयूष दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दमियामी रात करीब ढाई बजे हरिद्वार से इंदौर जा रही एक बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लगी गई और बस पूरी तरह से धुएं की चपेट में आ गई थी. इस हादसे में कई लोग मारे गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
संदीप मीणा