'मैंने कांड कर दिया, बच नहीं पाऊंगा', IRS की बेटी के कत्ल के बाद फोन पर किससे बोला आरोपी राहुल मीणा

दिल्ली के अमर कॉलोनी मर्डर केस में आरोपी राहुल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. घटना के बाद वह फोन पर लगातार बात करता सीसीटीवी में दिखा था. अब उसकी मां ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार त्रिलोक से पुलिस के डर की बात कह रहा था. परिवार ने दुष्कर्म के आरोप को गलत बताते हुए पैसे के विवाद को कारण बताया है.

Advertisement
दुष्कर्म के आरोपों को परिवार ने बताया गलत (Photo: ITG) दुष्कर्म के आरोपों को परिवार ने बताया गलत (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा / हिमांशु शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

दिल्ली की अमर कॉलोनी में हुए एक दर्दनाक मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया है. सीनियर इनकम टैक्स अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के आरोप के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में है. इस घटना के बाद आरोपी राहुल को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, जिनमें सबसे बड़ा सवाल यह था कि घटना के बाद वह लगातार फोन पर किससे बात कर रहा था. घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में राहुल को घर से निकलते समय लगातार फोन पर बात करते हुए देखा गया था. इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस और लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ था कि आखिर वह किससे बात कर रहा था और क्या बात कर रहा था.

Advertisement

अब इस मामले में आरोपी राहुल की मां ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि राहुल घटना के बाद अपने रिश्तेदार त्रिलोक से फोन पर लगातार बात कर रहा था. मां के अनुसार राहुल ने त्रिलोक को फोन पर कहा था कि उसने दिल्ली में एक कांड कर दिया है और अब वह बच नहीं पाएगा. उसने यह भी कहा था कि कुछ ही देर में पुलिस उसे पकड़ लेगी.

राहुल की मां ने यह भी दावा किया कि उनके बेटे पर लगाए जा रहे दुष्कर्म के आरोप झूठे हैं. उनके अनुसार राहुल सिर्फ अपना मोबाइल फोन वापस लेने के लिए गया था और इस दौरान उस पर दबाव बनाया जा रहा था. मां का कहना है कि राहुल ने किसी भी तरह की गलत हरकत नहीं की है और उसे फंसाया जा रहा है. इस मामले में राहुल की बहन और अन्य परिजनों ने भी अपना पक्ष रखा है. उन्होंने बताया कि राहुल और पीड़िता का पति पहले एक साथ लूडो गेम खेलते थे. इसी दौरान राहुल ने एक बार लूडो खेल में बड़ी रकम जीत ली थी. इसके बाद पीड़िता के पति ने राहुल से उसी मोबाइल पर लूडो खेलने के लिए कहा था.

Advertisement

परिवार का दावा, मोबाइल और पैसों के विवाद में हुआ झगड़ा

परिजनों का कहना है कि इस बार खेल के दौरान राहुल बड़ी रकम हार गया था. इसके बाद पीड़िता के पति ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगे. परिवार का दावा है कि इसी वजह से राहुल अपने मोबाइल को वापस लेने के लिए उनके घर गया था. परिजनों के अनुसार राहुल पर गांव में दुष्कर्म का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है. उनका कहना है कि यह पूरा मामला पैसे के लेन-देन और मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद है, जिसे गलत दिशा में ले जाया जा रहा है.

राहुल की मां ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनका बेटा घटना के बाद बहुत डर गया था और उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए. इसी स्थिति में वह अपने रिश्तेदार त्रिलोक से फोन पर बात कर रहा था. मां के अनुसार राहुल ने कहा था कि अब वह पुलिस से नहीं बच पाएगा और उसे पकड़ लिया जाएगा. इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस की जांच जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल डिटेल और परिवार के बयान को जांच का हिस्सा बनाया गया है.

Advertisement

पुलिस जांच जारी, फोन डिटेल और फुटेज खंगाले जा रहे हैं

यह मामला इसलिए भी और गंभीर हो गया है क्योंकि इसमें हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ आरोपी के परिवार की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि मामला गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और असली वजह पैसे का विवाद है. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के दिन क्या हुआ था और राहुल का पीड़िता के घर जाने का असली उद्देश्य क्या था. साथ ही फोन पर हुई बातचीत को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इस मामले ने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है और लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. कुछ लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो कुछ लोग परिवार के दावों को भी गंभीरता से देख रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »