राजस्थान में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी, एक दिन में 15 नए मरीज, जयपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

राजस्थान में एक बार फिर कोविड के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. गुरुवार को प्रदेश में 15 नए संक्रमित मिले हैं. सबसे ज्यादा 9 केस जयपुर से सामने आए हैं. जोधपुर में 2 और उदयपुर में 4 नए मरीज मिले हैं. इस साल अब तक कुल 54 केस रिपोर्ट हो चुके हैं. एक की मौत हो चुकी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

शरत कुमार

  • जयपुर ,
  • 29 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

राजस्थान में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. गुरुवार को राज्य में 15 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जयपुर, जोधपुर और उदयपुर से सामने आए इन मामलों के साथ ही राज्य में इस साल कुल मरीजों की संख्या 54 हो गई है.

जयपुर में सबसे ज्यादा 9 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें 28 और 34 वर्षीय दो पुरुष, 17 वर्षीय किशोरी, 71, 68 और 55 वर्षीय महिलाएं, 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती शामिल हैं. जोधपुर में एम्स से 2 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 44 और 35 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं. वहीं उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से 4 नए केस सामने आए हैं. इनमें 29 और 59 वर्षीय पुरुष, 31 और 32 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं.

Advertisement

राजस्थान में बढ़ने लगे कोरोना के मामले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जयपुर के जेके लोन, ईएचसीसी और साकेत अस्पताल में एक-एक मरीज जबकि जोधपुर एम्स में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है.

अब तक जयपुर में 26, जोधपुर और उदयपुर में 8-8, डीडवाना में 3, अजमेर और बीकानेर में 2-2, जबकि फालोदी, बालोतरा, दौसा और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज सामने आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट कराने की अपील की

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लक्षण नजर आते ही टेस्ट कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »